Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

ढाका भारतीय वीजा केंद्र में घुसे प्रदर्शनकारी, लगाए भारत विरोधी नारे 

ढाका भारतीय वीजा केंद्र में घुसे प्रदर्शनकारी, लगाए भारत विरोधी नारे 

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय वीजा केंद्र में हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वीजा सेंटर में घुस गए और वहां भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। हालांकि प्रदर्शकारियों ने कोई हिंसा या तोड़फोड़ नहीं की। बाद में पुलिस ने आकर हालात को नियंत्रित किया। ढाका स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने इस मामले को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है। भारतीय उच्चायोग का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग जबरन वीजा सेंटर में घुस आए। इस दौरान लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे वीजा सेंटर में मौजूद स्टाफ घबरा गया और वह अपना काम भी नहीं कर पाए। बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि लोग अपना पासपोर्ट लेने आए थे। यहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी वीजा मिलने में थोड़ा समय लगेगा, जिसके बाद अचानक ही वहां लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इस हंगामे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंसा और शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही भारत ने बांग्लादेश में अपने वीजा सेंटर्स का काम काफी कम कर दिया है। वीजा सेंटर्स पर काफी कम स्टाफ के साथ काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में सबसे बड़ा वीजा ऑपरेशन भारत का ही है। बीते साल 16 लाख बांग्लादेशी लोगों ने भारत की यात्रा की थी। इनमें से 60 प्रतिशत लोग भारत घूमने आए थे। वहीं 30 प्रतिशत लोग इलाज के लिए भारत आए और 10 प्रतिशत अन्य कारणों के चलते भारत आए थे। बांग्लादेश में अराजकता का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अंतरिम सरकार के सत्ता संभालने के बाद फिर से बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई और रविवार को बांग्लादेश के अंसार ग्रुप के सदस्यों और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top