Headline
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*

स्त्री 2 ने 8वें दिन पद्मावत और सुल्तान को पछाड़ा, बनी सबसे तेज 300 करोड़ रु. कमाने वाली 5वीं फिल्म

स्त्री 2 ने 8वें दिन पद्मावत और सुल्तान को पछाड़ा, बनी सबसे तेज 300 करोड़ रु. कमाने वाली 5वीं फिल्म

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अब 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. स्त्री 2 की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 8 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने सातवें दिन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब आठवे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, 300 करोड़ी क्लब में एंट्री कर स्त्री ने पद्मावत और सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

स्त्री 2 इंडियन सिनेमा में सबसे तेज 300 करोड़ रुपये कमाने वाली 5वीं फिल्म बन गई है. वहीं, 300 करोड़ी क्लब में स्त्री 2 ने पद्मावत (2018) की कमाई 302.15 करोड़ और सुल्तान की कमाई 300.45 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड 428 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का ग्रॉस कलेक्शन 363 करोड़ और नेट कलेक्शन 308 करोड़ रुपये का है. स्त्री 2 ने ओवरसीज में 64.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं. फिल्म ने आठवें दिन 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. बीती 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 आज 23 अगस्त को अपने नौवें दिन में चल रही है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना संग सुनील कुमार बतौर सरकटा दर्शकों को खूब रोमांचित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top