Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

डॉ. रामभूषण बिजल्वाण संस्कृत भारती देहरादून जिलाध्यक्ष नियुक्त

डॉ. रामभूषण बिजल्वाण संस्कृत भारती देहरादून जिलाध्यक्ष नियुक्त

धर्मपुरम् – समग्र देहरादून जनपद में संस्कृत के प्रसार प्रसार हेतु समाचरित संस्कृत सप्ताह के सम्पूर्ति सत्र जनकल्याण न्यास धर्मपुर, देहरादून में संपन्न

देहरादून। आज देहरादून में संस्कृत भारती के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री गुरु रामराय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामभूषण बिजल्वाण को संस्कृत भारती देहरादून का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

डा. राम भूषण विजल्वाण ने संस्कृत का व्यावहारिक महत्व बताकर संस्कृत को ही भविष्य बताया और छात्र छात्राओं को संस्कृत पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

मुख्य वक्ता डा सूर्य मोहन भट्ट ने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता, सामाजिक सामरस्य एवं संघठन के महत्व पर प्रकाश डाला ।

विभाग संयोजक नागेन्द्र व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए देहरादून जिले के अध्यक्षीय दायित्व हेतु डा राम भूषण बिजल्वाण जी की उद्घोषणा की। डॉ. रामभूषण बिजल्वााण ने अध्यक्षीय दायित्व के लिए सहर्ष  स्वीकारोक्ति प्रदान करते ही समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी सितंबर माह की अखिल भारतीय स्तर की त्रिदिवसीय गोष्ठी की रणनीति बनाने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष डॉ सूर्य मोहन भट्ट प्राचार्य ( पूर्व प्राचार्य , शिव नाथ संस्कृत विद्यालय ) जी ने उनके दायित्व का समर्थन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

मंचस्थ अतिथियों में सामाजिक उद्यमी दीपक खंडूरी, राम- राम एसोसिएट के स्वामी देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्र कुंकुम ने सरस्वती वन्दना जनपद मंत्री डा प्रदीप सेमवाल द्वारा अतिथियों के परिचय के बाद स्वागत तथा प्रस्ताविक में संस्कृत सप्ताह के इतिवृत्त को उपस्थापित किया। सह विभाग संयोजक डा नवीन जसोला ने अपने वैदुष्य पूर्ण वक्तव्य से सभी को अभिमुखीकृत किया । ध्येय मंत्र श्वेता रावत, स्वागत नृत्य सरिता, तनीशा व सेजल , साभिनय इष्ट वंदना आद्या पौडेल, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला बी एम एस महाविद्यालय के प्रथम वर्षीय छात्र – प्रींसा , अदिति, कोमल, इंशा, सागर इत्यादि ने कुशलता पूर्वक संस्कृत नाटक (प्रहसन) प्रस्तुत किया।

मंच संचालन महानगर मंत्री माधव पौडेल ने किया। अंत में यथार्थ जसोला ने रुद्राष्टक सुनाया। कार्यक्रम में मुख्यत: खंड संयोजक डॉ आनन्द जोशी, धीरज विष्ट, गीता शिक्षण प्रमुख योगेश कुकरेती , संपर्क प्रमुख धीरज मैठाणी इत्यादि सहित कार्यकर्ताओं में छात्र प्रमुखा शिवानी रमोला, सौरव खंडूरी, लीजा, लक्ष्मी, पीयुष शर्मा, दुर्गा प्रसाद विष्ट , डा बीना पुरोहित , अभिषेक खंडूरी इत्यादि सामाजिक संस्कृतानुरागी  महानुभावों की गरिमामई उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top