Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

ऐसा मंदिर जो केवल रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है – प्रशांत मैठाणी की कलम से

ऐसा मंदिर जो केवल रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है – प्रशांत मैठाणी की कलम से

देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जनपद के उर्गम घाटी में 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर उच्च हिमालई क्षेत्र में स्थित यह वंशीनारायण मंदिर है। यह मंदिर पंच केदारों में से एक कल्पेश्वर केदार से कुछ दूरी पर ग्राम कलगोठ के पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर पांडव कालीन माना जाता है। मंदिर कत्यूर शैली में निर्मित है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर में मनुष्य को पूजा करने का अधिकार सिर्फ एक दिन के लिए ही है। माना जाता है कि इस मंदिर में नारद 364 दिन भगवान नारायण की पूजा करते हैं और केवल एक दिन ही मनुष्य यहां पूजा कर सकता है।

यह मंदिर आम जनों हेतु पूरे साल में केवल रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है। पौराणिक मान्यता है कि जब राजा बलि ने भगवान विष्णु को अपने द्वारपाल बनने का आग्रह किया तो नारायण ने स्वीकार कर उनके साथ पाताललोक चले गए, तब माता लक्ष्मी नारायण की खोजबीन करते हुए नारद ऋषि के पास पहुंची, नारद जी ने उन्हे बताया कि भगवान विष्णु पाताललोक में राजा बलि के यहां है, यदि माता आप श्रावण माह की पूर्णिमा को पाताल लोक जाकर राजा बलि को राखी बांधे, इसके बदले नारायण को वापस मांग सकते हो, माता ने यही किया और भगवान विष्णु पाताल लोक से मुक्त हुए।

मान्यता है कि मां लक्ष्मी के साथ नारद ऋषि भी पाताल लोक गए, उनकी अनुपस्थिति में उस दिन पूजा गांव के ही एक पुजारी द्वारा की गई। माना यह भी जाता है की इस मंदिर से पाताल लोक के लिए रास्ता है इसी मार्ग से भगवान विष्णु आए और यहां वंशी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु ने दर्शन दिए थे। तब से ही यह प्रथा चली की रक्षा बंधन के दिन यहां विष्णु भगवान की बड़ी ही धूमधाम से पूजा कर उन्हें राखी बांधते हैं।

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

लेखन ✍️©️ प्रशांत मैठाणी copy right

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top