Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आए परमार्थ निकेतन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आए परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश। उत्तराखंड न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर डेस्टिनेशन वेडिंग का केन्द्र बनकर उभर रहा है। आज गोवा के युगल का माँ गंगा के पवित्र तट पर विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ।

परमार्थ निकेतन में गंगा, गोवा और गुजरात का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवविवाहित दम्पती परमार्थ निकेतन में विवाह के पश्चात त्रियुगीनारायण जायेंगे। जहां पर भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था वहां जाकर शिव पार्वती आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।

परमार्थ निकेतन, माँ गंगा के पावन तट पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के दिव्य सान्निध्य में गोवा के माननीय मुख्यमंत्री  प्रमोद सांवत  की पावन उपस्थिति में नव दम्पती ने सात फेरे लिये और दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी  ने भी अपनी शुभकामनायें भेजी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वेड इन इन्डिया का स्लोगन दिया और परमार्थ निकेतन की दिव्यता और भव्यता वेड इन ऋषिकेश, उत्तराखंड के लिये पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गोवा जो पूरी दुनिया में अपनी प्राकृतिक, नैसर्गिक और समुद्र के सौन्दर्य के लिये विख्यात है, जहां की चमकती रेत, सागर का नीला जल और प्रकृति का अपना अनोखा अन्दाज सब का मन मोह लेता है उस तट से एक सम्भ्रांत परिवार गंगा तट पर विवाह संस्कार सम्पन्न कर अपने जीवन की शुरूआत करने हेतु आये हैं, यह उत्तराखंड के लिये गौरव की बात है।

विवाह संस्कार में गोवा के माननीय मुख्यमंत्री  प्रमोद सांवत  और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विवाह संस्कार के साथ परमार्थ गंगा आरती का आन्नद लिया और वे यहां की दिव्यता व पवित्रता देखकर भाव विभोर हुये। उन्होंने कहा यह वास्तव में डेस्टिनेशन वेडिंग यहां पर हिमालय की हरियाली, गंगा की निर्मलता, परमार्थ निकेतन का आध्यात्मिक वातावरण, ऋषियों की साधना की दिव्य ऊर्जा, ध्यान व योग का वातावरण, पवित्र तपोभूमि, पूज्य संतों का पावन सान्निध्य वास्तव में दाम्पत्य जीवन की शुरूआत ऐसे स्थान पर होनी चाहिये। जहां पर डीजे का शोर नहीं बल्कि डिवाइन शान्ति हो। ऐसे ही विवाह अपनी संस्कृति, संस्कारों से सिंचित, अपने मूल व मूल्यों से जुड़ने वाला होता है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि विवाह में केवल दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों के मिलन होता है और आज परमार्थ निकेतन में संस्कृतियों, संस्कारों और राज्यों का मिलन हो रहा है। नव विवाहित दम्पती को स्वामी जी ने अपने आशीर्वाद के साथ ही ‘ओके हनी’ का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा परिस्थितियाँ कैसी भी हो ओके हनी वह मंत्र है जो रिश्तों की डोर को मजबूत बनाये रखता है।

स्वामी जी ने नवविवाहित दम्पती और गोवा के माननीय मुख्यमंत्री  प्रमोद सांवत को हिमालय की दिव्य भेंट रूद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

माननीय मुख्यमंत्री गोवा श्री प्रमोद सांवत जी और सभी विशिष्ट अतिथि स्वर्गाश्रम की शान्ति और उत्तराखंड की अभिवादन की संस्कृति देखकर गदगद हुये।

स्वामी जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये उनकी देशभक्ति को नमन किया और आज की परमार्थ गंगा आरती वीर सावरकर जी को समर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top