Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

अस्पतालों में जल्द नियुक्त होंगे टेक्नीशियन व वार्ड बॉय

अस्पतालों में जल्द नियुक्त होंगे टेक्नीशियन व वार्ड बॉय

विभिन्न संवर्गों में कार्मिकों की होगी पदोन्नति

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दिये ।

बैठक में डॉ रावत ने राजकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में तकनीकी संवर्ग के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिये दक्ष टेक्नीशियन स्टाफ का होना आवश्यक है। इसके लिये अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे, ई.सी.जी., ऑक्सीजन प्लांट टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं अन्य टेक्नीशियनों की नियुक्ति आई.पी.एच.एस. मानकों के अनुसार की जाए। इसके अलावा विभागीय मंत्री ने वार्ड ब्वाय के 3023 स्वीकृत पद के सापेक्ष 986 पदों को आउटसोर्स से शीघ्र भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए प्रतिक्षा सूची से जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा। इसके साथ ही डॉ रावत ने लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व अन्य स्वास्थ्य कर्मी को हटाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को अधिकारियों को कहा।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डॉ रावत ने कहा कि सूबे में स्पेशलिस्ट चिकित्सक कैडर, प्रशासनिक कैडर के अलावा चार धाम यात्रा मार्ग के लिये चिकित्सकों का पृथक से कैडर बनाया जाएगा जिसके निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में विभिन्न संवर्गों के अंतर्गत लंबे समय रिक्त पदों पर कार्मिकों की पदोन्नति के शीघ्र की जाएगी।

विभागीय मंत्री ने विभाग में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय समय मे पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों में ढीलाई करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

बैठक में डॉ तारा आर्या स्वास्थ्य महानिदेशक, डॉ आनंद श्रीवास्तव अपर सचिव, डॉ सुनिता टम्टा स्वास्थ्य निदेशक, डॉ नरेंद्र तोमर आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top