Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

अजय देवगन की औरों में कहां दम था के लिए लाखों कमाना भी हुआ मुश्किल, अब पर्दे से उतरना तय

अजय देवगन की औरों में कहां दम था के लिए लाखों कमाना भी हुआ मुश्किल, अब पर्दे से उतरना तय

अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष कर रही है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला था. इस फिल्म की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी. इसके बाद औरों में कहां दम था ने पहले हफ्ते में काफी निराशाजनक परफॉर्म किया और अब दूसरे हफ्ते में तो फिल्म की हालत काफी खस्ता हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन स्टारर ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

औरों में कहां दम था बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है.पहले फिल्म में अजय देवगन और तबू की हिट जोड़ी देखते हुए लग रहा था कि ये रोमांटिक थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन हुआ इसका उलटा और ये रिलीज के पहले दिन से कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है. वहीं  औरों में कहां दम था ने जैसे तैसे एक हफ्ता तो पार कर लिया लेकिन अब दूसरे हफ्ते में इस फिल्म के लिए मुट्ठीभर कमाई करना भी मुश्किल लग रहा है।

फिल्म की कमाई की बात करें तो  औरों में कहां दम था ने पहले हफ्ते में 10.1 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे इस फिल्म ने 35 लाख, दूसरे शनिवार 54 लाख और दूसरे रविवार 61 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक औरों में कहां दम था ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 21 लाख की कमाई की है. इसी के साथ औरों में कहां दम था का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 11.76 करोड़ रुपये हो गया है।

औरों में कहां दम था बड़ी मुश्किल से चंद लाख कमा पा रही है. वहीं अब इस फिल्म के पर्दे  से उतरने के चांस भी नजर आ रहे हैं. दरअसल इस 15 अगस्त को सिनेमाघरों मे स्त्री 2 से लेकर वेदा, खेल खेल में, डबल इस्मार्ट सहित 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं. इन फिल्मों के आने के बाद औरों में कहां दम था सिनेमाघरों से हट जाएगी. ऐसे में 100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन स्टारर 15 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top