Headline
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*

हर घर तिरंगा, हर घाट पर तिरंगा, हर घर पेड़ – स्वामी चिदानंद सरस्वती

हर घर तिरंगा, हर घाट पर तिरंगा, हर घर पेड़ – स्वामी चिदानंद सरस्वती

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने राष्ट्रध्वज हाथों में लेकर, देशभक्ति गीतों और नारों के साथ रैली निकाली।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने ’हर घर तिरंगा-हर घर पेड़’ हेतु प्रेेरित किया। स्वामी जी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भारत सरकार की अद्भुत पहल है। राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारी जान व शान है। तिरंगे का केसरी रंग ‘ताकत और साहस का प्रतीक है, सफेद रंग ‘शांति और सच्चाई’ का संदेश देता है एवं हरा रंग ‘भूमि की उर्वरता, समृद्धि और शुभता’ का प्रतिनिधित्व करता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता को भी दर्शाता है।

हर घर तिरंगा अभियान हमें अपने ध्वज से जोड़ता है। ऐतिहासिक रूप से ध्वज के साथ हमारा रिश्ता है लेकिन यह अभियान उसे और गहराई से जोड़ता है। हमारे भीतर देशभक्ति की भावना को जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जनसमुदाय की समझ को बढाने में योगदान प्रदान करता है।

स्वामी जी ने कहा कि देव भक्ति अपनी-अपनी हो सकती है पर देश भक्ति सबकी एक हो। हम अपने वतन को चमन बनाने के लिये, वतन में अमन लाने के लिये तथा देश की एकता और अखंडता के लिये मिलकर कार्य करेंगे।

स्वामी जी महाराज ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समरसता, सहिष्णुता और देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि राष्ट्र भावना और राष्ट्रीयता की मशाल को अपने दिलों में जागृत रखे ताकि भारत की अस्मिता पर कभी आंच न आने पाये। हम सभी के हृदय में नई ऊर्जा, नई उम्मीद, नया विश्वास और नया संकल्प उभरे और भाईचारा कायम रहे।

भारत के पास विज्ञान है, तकनीकी है परन्तु उससे भी बड़ी चीज है ’एकता, संस्कार और संस्कृति। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता का मतलब है हमारे अन्दर जो बाॅर्डर, बाउंड्री और सेपरेशन है से मुक्त होना ही सच्चे अर्थों में हमारी स्वतंत्रता है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व को अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत हैं तो वह है ’एकता’ की इसलिये अपने दिलों में एकता के दीपों को हमेशा जलाये रखने का संकल्प लें।

वर्ष 2024 में हर घर तिरंगा अभियान के अन्र्तगत भारत सरकार हर भारतीय को अपने घर में तिरंगा लाने और अपने देश की स्वतंत्रता के जश्न में इसे गर्व से फहराने हेतु सभी को आमंत्रित करती हैं। भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में जागरूकता फैलाने की यह अद्भुत पहल है। आईये इस अभियान से जुडें और जोडें।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top