Headline
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*

परमार्थ निकेतन ने कांवड़ यात्रा के पश्चात नीलंकठ मार्ग, राजाजी नेशनल पार्क, बाघखाला तक चलाया स्वच्छता अभियान

परमार्थ निकेतन ने कांवड़  यात्रा के पश्चात नीलंकठ मार्ग, राजाजी नेशनल पार्क, बाघखाला तक चलाया स्वच्छता अभियान

‘‘बोल बम, बोल बम कचरा कर दो जड़ से खतम’’

*स्वामी चिदानन्द सरस्वती*

ऋषिकेश। आज परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों, आचार्यों और सेवकों ने नीलकंठ मार्ग पर फैली गंदगी को साफ करने हेतु आज स्वच्छता अभियान चलाया व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलें, सिंगल यूज प्लास्टिक बैग और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका निस्तारण किया गया।

ऋषिकुमारों ने पपेट शो के माध्यम से स्वच्छता अभियान के साथ-साथ एक जागरूकता रैली भी निकाली। इस रैली के माध्यम से शिवभक्तों और स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में नारों व स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच अत्यंत गहरा संबंध है। अगर हमारा परिवेश स्वच्छ होगा तो स्वास्थ्य जोखिम भी कम होगा।

स्वामी जी ने कहा कि कांवड यात्रा कचरा यात्रा नहीं है इसलिये पुरानी कांवड़, पुराने कपड़े और प्लास्टिक को गंगा जी में न डाले। साथ ही युवा अपनी ऊर्जा का नकारात्मक दिशा में प्रयोग न करे। यंग दिल को तंग दिल न बनायें। यंग दिल तंग दिल होकर नहीं बल्कि शिव की तरंग दिल होकर मस्ती मंे झूमें। कांवड यात्रा में बहुत ऊर्जा है शक्ति है यहां से स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लेकर जाये। अभी तक हमने भगवान शिव के गले का अभिषेक किया अब अपनी-अपनी गलियों का अभिषेक करने का समय आ गया है क्योकि कांवड़ यात्रा की ऊर्जा पूरे देश को ऊर्जावान बना सकती है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान और उसके पश्चात स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारे धार्मिक कर्तव्यों का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपने धार्मिक उत्सवों और यात्राओं के दौरान कचरा न फैलाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। “बोल बम, बोल बम कचरा कर दो जड़ से खतम” का नारा हमें यह याद दिलाता है कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारा धार्मिक कर्तव्य है। सिंगल यूज प्लास्टिक, कचरा जिस तीव्र गति से बढ़ रहा है उस माहौल में हम स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं इसलिये आईये प्रकृति के सच्चे प्रहरी बनने का संकल्प लें।

आचार्य संदीप शास्त्री जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन गुरुकुल के ऋषिकुमारों द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस अवसर पर राकेश रोशन, रामचन्द्र शाह, आचार्य संदीप शास्त्री, किशोर भट्ट, रेमशी एस, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top