Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

मोहित डिमरी ने बाबा मोहन उत्तराखंडी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों से 1 सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली में आने की अपील की।

मोहित डिमरी ने बाबा मोहन उत्तराखंडी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और  लोगों से 1 सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली में आने की अपील की।

बेनीताल (चमोली)। आज 09 अगस्त को मूल निवास, भू कानून समन्वय संघर्ष समिति, उत्तराखंड के सदस्यों और संयोजक मोहित डिमरी ने बेनीताल में बाबा मोहन उत्तराखंडी की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबा उत्तराखंडी के नाम से विख्यात मोहन सिंह नेगी का जन्म  ग्राम बंठोली, विकास खंड एकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल में 3 दिसंबर 1948 को हुआ था।

गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग करते हुए बाबा उत्तराखंडी ने 38 दिन का आमरण अनशन किया। बाबा उत्तराखंडी का स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए स्थानीय प्रशासन ने 8 अगस्त 2004 के दिन बाबा उत्तराखंडी को जबरन अनशन स्थल से उठाकर कर्णप्रयाग के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया। जहां पर 9 अगस्त 2004 को प्रात: काल बाबा उत्तराखंडी को मृत अवस्था में पाया गया।

गैरसैण स्थाई राजधानी के लिए बाबा उत्तराखंडी का बलिदान व्यर्थ न जाए इसके लिए बेनीताल क्षेत्र के लोगों ने “राजधानी निर्माण संघर्ष समिति” का गठन किया। बाबा मोहन उत्तराखंडी की पहली पुण्यतिथि 9 अगस्त 2005 से प्रतिवर्ष बलिदानी स्मृति मेला आयोजित किया जाता है।

इस बार बलिदानी स्मृति मेला समिति द्वारा मूल निवासी भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी को  सम्मानित किया गया, मोहित डिमरी ने क्षेत्र के लोगों से 01 सितंबर को गैरसैंण में मूल निवास, भू कानून और गैरसैंण राजधानी की आवाज उठाने के लिए मूल निवास स्वाभिमान महारैली में पहुंचने का आह्वाहन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top