Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

ISIS से जुड़ा 3 लाख का था इनामी आतंकवादी रिजवान अब्दुल गिरफ्तार

ISIS से जुड़ा 3 लाख का था इनामी आतंकवादी रिजवान अब्दुल गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) से कथित संबंधों के आरोप में दरियागंज निवासी रिजवान अब्दुल को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है. रिजवान को पुणे मॉड्यूल का प्रमुख संचालक माना जाता है, उसपर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

पुलिस ने उसके खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया है. रिजवान NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. रिजवान जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भाग गया था. रिजवान के नेटवर्क को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की छापेमारी अब भी जारी है।

दिल्ली के दरियागंज के रहने वाले अली ने कथित तौर पर पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली और मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों की खबर ली थी. पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं. पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के कई सदस्यों को पुणे पुलिस और एनआईए ने पहले भी गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र के पुणे में हथियारों, विस्फोटकों, रसायनों और ISIS से संबंधित साहित्य की जब्ती से संबंधित जुलाई 2023 के मामले में एनआईए द्वारा कुल 11 आरोपियों पर आरोप लगाए गए हैं. इस साल मार्च में आतंकवाद रोधी एजेंसी की तरफ से दायर पूरक आरोप पत्र में तीन अन्य आरोपियों के साथ रिजवान अली का नाम शामिल किया गया था।

NIA ने बताया कि सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के सदस्य थे और संगठन की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक बड़ी साजिश के तहत पुणे और उसके आसपास आतंक फैलाने की योजना में शामिल थे. यह भी पाया गया कि आरोपी गुप्त संचार ऐप्स के माध्यम से अपने विदेश स्थित हैंडलर के संपर्क में थे. वे सशस्त्र डकैतियां और चोरियां करके धन जुटा रहे थे और अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने आकाओं से धन प्राप्त कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top