Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक। महारैली की समीक्षा और भावी रणनीति पर हुई चर्चा

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक। महारैली की समीक्षा और भावी रणनीति पर हुई चर्चा

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की शिब्बू नगर स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विगत 18 फरवरी को कोटद्वार में हुई भू कानून मूल निवास महारैली आंदोलन की समीक्षा की गई और भावी रणनीति पर चर्चा की गई।

उत्तराखंड क्रांति दल ने मूल निवास भूकानून आंदोलन में भाग लेने वाले समस्त युवाओं, जनता, राजनीतिक ,सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संयुक्त महारैली आयोजन के लिए भू कानून मूल निवास समन्वय संघर्ष समिति को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक और मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष डॉ शक्तिशैल कपरवाण ने मूल निवास भूकानून महारैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यूकेडी भावी संसदीय चुनाव में भू कानून ,मूल निवास 1950,धारा 371 जल जंगल जमीन पर जनता के अधिकार, पलायन रोकने के लिए पहाड़ी योजनाओं का निर्माण तथा कण्व आश्रम का विकास,मोटर नगर का निर्माण तथा कालागढ़ -कोटद्वार- चिल्लर खाल लालढांग मोटर मार्ग (कंडी मार्ग) के निर्माण जैसे मुद्दों को सम्मिलित करेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी पीड़ा की जिम्मेदार राष्ट्रीय पार्टियों को संसदीय चुनाव में जनता के आक्रोश का सामना करना होगा और जनता यूकेडी के पक्ष में खड़ी होगी।

केंद्रीय उपाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की भू कानून मूल निवास रैली की सफलता के बाद दल इसे नगर निगम के वार्ड और पंचायत के बीच ले जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना है

जनपद प्रभारी, महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भू कानून मूल निवास महारैली पूर्ण रूप से सफल रही है, रैली की सफलता  लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया ।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही हम संसदीय चुनाव में आगे बढ़ सकते हैं। और भावी संसदीय चुनाव में दल को आशातीत सफलता मिलेगी।

केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश भारद्वाज ने कहा की संसदीय चुनाव के लिए अभी से हमें मतदाताओं के बीच जाकर अपने एजेंडे को रखना चाहिए ।

बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने कहा कि चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर भी चुनाव घोषणा पत्र बनाया जाना चाहिए, जिसमें महानगर कोटद्वार के विषयों को रखा जाना चाहिए ।

केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ने चुनाव के लिए वार्ड प्रभारी और पंचायत प्रभारी की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा।

विचार व्यक्त करने वालों में सत्यपाल सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद पंत, सतपाल सिंह नेगी, हयात सिंह गुसाईं, गुलाब सिंह रावत, मनोज नेगी, सर्वेश बड़थ्वाल, दीपा नेगी, एमएस बिष्ट, विमल सिंह रावत आदि सम्मिलित थे ।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने की और संचालन महामंत्री सर्वे‍न्द्र काला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top