Headline
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*

राहत सामग्री के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्र बूढ़ाकेदार पहुँची मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की टीम 

राहत सामग्री के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्र बूढ़ाकेदार पहुँची मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की टीम 

आर्थिक कारणों से कोई भी आपदा प्रभावित बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

महिलाओं को वितरित की डेढ़ सौ साड़ियां और तोलिया, 60 स्कूली बच्चों को दी गर्म स्वेटर

राहत सामग्री के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्र बूढ़ाकेदार पहुँची मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की टीम

सहयोग के लिए धाद संस्था, समूण फाउंडेशन, पहाड़ी स्वाभिमान सेना, देवभूमि युवा संगठन, राष्ट्रीय जनता पॉवर का जताया आभार

बूढ़ा केदार टिहरी गढ़वाल। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की टीम ने टिहरी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र बूढ़ाकेदार में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका दुःख-दर्द जाना। साथ ही उन्हें राहत सामग्री वितरित की।

टिहरी जनपद के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के तिनगढ़, तोली सहित अन्य स्थानों पर आपदा से लोग प्रभावित हैं। आपदाग्रस्त क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ परिवारों ने अपने घर छोड़ दिये हैं। ये सभी परिवार राजकीय इंटर कॉलेज में बनाये गए राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं।

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी की अगुवाई में पहुँची टीम ने आपदा प्रभावितों से बातचीत कर उनका दुःख-दर्द जाना। हरेक पीड़ित अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई दिया। बेघर हो चुके प्रभावितों के सामने पुनर्वास/विस्थापन की चिंता है। इस पर सरकार को तेजी से काम करने की आवश्यकता है। सरकार को जल्द सुरक्षित स्थान पर जमीन चिन्हित कर इन सभी प्रभावितों का पुनर्वास करना चाहिए।

मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की टीम ने धाद संस्था की ओर से प्राप्त 150 साड़ियों और तौलिया को महिलाओं को वितरित किया। साथ ही समून संस्था की ओर से प्राप्त 60 बच्चों के गर्म स्वेटर बच्चों को दिए गए। पहाड़ी स्वाभिमान सेना की ओर से प्राप्त दवाइयां, फर्स्टएड, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और देवभूमि युवा संगठन की ओर से प्राप्त राशन और अन्य जरूरत का सामान बांटा गया।

समिति की ओर से प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि आगे भी जितना संभव हो, प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे। हम भविष्य में आपदा प्रभावित बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे। आर्थिक कारणों से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। यह हमारा वादा है।

इस सहयोग के लिए समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने विशेष तौर पर धाद संस्था के सचिव तन्मय ममगाई, समून फाउंडेशन के संस्थापक विनोद जेठूडी, पहाड़ी स्वाभिमान सेना के समन्वय पंकज उनियाल, प्रशांत कांडपाल, देवभूमि युवा संगठन के अध्यक्ष आशीष नौटियाल, बृजेश चंद्र, राष्ट्रीय जनता पॉवर के संस्थापक सुरेंद्र सिंह नेगी, समाजसेवी वंदना रावत, स्वतंत्र पत्रकार मेघा जी, कीर्ति रावत का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय स्तर पर सहयोग हेतु प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धनियाल, शिक्षक राधाकृष्ण सेमवाल और स्थानीय पत्रकार शैलेन्द्र रावत का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top