Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

22 जुलाई से शुरु हुए कांवड़ मेले का हुआ समापन, अंतिम दिन दस लाख कावड़ियों ने भरा गंगाजल 

22 जुलाई से शुरु हुए कांवड़ मेले का हुआ समापन, अंतिम दिन दस लाख कावड़ियों ने भरा गंगाजल 

कांवड़ मेले में ड्यूटी दे रहे अफसरों को स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

इस बार चार करोड़ 14 लाख 40 हजार कावड़ियों ने उठाई कांवड़ 

हरिद्वार। इस बार के कांवड़ मेले में चार करोड़ 14 लाख 40 हजार कांवड़ यात्रियों ने कांवड़ उठाई। अंतिम दिन दस लाख कांवड़ यात्रियों ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरा। 22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। आज 12 वें दिन शुक्रवार को कांवड़ मेला संपन्न हो गया। कांवड़ मेले में स्नान करते हुए डूबने की भी घटना हुई। पुलिस आंकड़ों के अनुसार 221 कांवड़ यात्री नहाते समय डूबे, जिनमें 214 को सकुशल बचा लिया गया। पांच की मृत्यु हुई दो अभी लापता चल रहे हैं।

जल पुलिस की ओर से लापता चल रहे कांवड़ यात्रियों की तलाश जारी की है। कांवड़ मेले में 942 लोग खोए, जिनमें से 779 लोगों को पुलिस की ओर खोजकर परिजनों को दिया गया। दुर्घटना में 68 श्रद्धालु घायल हुए। दस की मौत हुई। आग लगने के कारण दो दुपहिया वाहन भी जल गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा है। उन्हाेंने कांवड़ मेला ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया है।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो गया। इस बार पुलिस का यातायात प्लान भी सफल रहा। मेले के आखिरी के दिनों में हाईवे पर वाहन लगातार चलते रहे। जाम की समस्या नहीं बनी। मेला संपन्न होने के बाद शुक्रवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मेला ड्यूटी में तैनात अफसरों के साथ बैठक की और उनसे फीडबैक लिया। साथ ही बेहतर कार्य करने पर उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है।
मेला कंट्रोल भवन में आयोजित बैठक में कांवड़ मेले में आई समस्याओं और भविष्य में उनके हल पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि इस बार मेला हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। सभी लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी के साथ टीम भावना के साथ इस मेले को निर्विघ्न संपन्न करने में अपना अपना योगदान दिया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही मेले का सफल आयोजन संभव हो सकता है।एसएसपी हरिद्वार ने सभी सुपर जोनल एवं जोनल प्रभारी को कांवड़ मेला 2024 स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान घायल हुए सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर और अन्य पुलिस कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई और कहा कि हरिद्वार पुलिस घायल हुए सभी पुलिस कार्मिकों की हर संभव मदद करेगी। इस दौरान सभी जोनल अधिकारियों और अन्य पुलिस कार्मिकों ने एसएसपी को अपना फीडबैक भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top