Headline
दस पर्वतीय जिलों में 4202 वाहन क्षमता की पार्किंग संचालित* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत*
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट* *मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं*
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री*
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री*
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री*
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*

नेता प्रतिपक्ष ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

नेता प्रतिपक्ष ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

आपदा प्रबंधन में राज्य सरकार गंभीर नहीं- यशपाल आर्य

घनसाली। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने घनसाली के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के ग्राम भिगुन के तिनगढ, तोली और बुढाकेदार का सघन दौरा किया।नेता विपक्ष ने सबसे पहले राहत शिविर इंटर कॉलेज विनियखाल मे सभी माता ,बहनों और भाइयों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द साझा किया।

राहत शिविर मे आपदा से पीड़ित श्रीमती नागी देवी, श्रीमती कीड़ी देवी, पुन्हा देवी,शिवा जो कि निराश्रित परीवार है, इन्होंने नेता विपक्ष को आपबीती सुनाई। नेता प्रतिपक्ष ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके बाद नेता विपक्ष ने तिनगढ़ के क्षतिग्रस्त घरों और पूरे इलाके का दौरा किया, ग्राम तोली मे जहां विरेन्द्र शाह की पत्नि श्रीमती सरिता देवी और बेटी अंकिता की मलवे मे दब कर दुखद मृत्यु हों गई थी। वहा जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

आर्य ने कहा कि तोली ग्राम के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि तिनगढ़ के ऊपर की बासर नहर भी क्षति का एक का कारण हो सकता है।

सरकार को इस पर समय रहते ध्यान देना चाहिए था और उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल आपदा के मानकों मे परिवर्तन करना होगा, और तिनगढ़, तोली के पूर्ण विस्थापन के लिय काम करना होगा, सरकार आपदा प्रबंधन मे गम्भीर नही है।

आर्य ने कहा कि प्रशासन को अभी तत्कालिक रूप से आपदा ग्रस्त घरो से उनके जरूरी सामानों को शिफ्ट करने मे मदद करनी चाहिए, चुकीं अभी लोग सदमे में है, इसलिए उनकी पूर्ण रूप से मदद करनी चाहिए। पहाड़ों मे घर 1.30लाख मे नही बनता है, और 10हजार मे एक एकड़ कृषि भूमि की क्षतिपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है, सरकार मृतको के परिवार को शीघ्र विशेष सहायता प्रदान करे। उनके घरों, पशुओं, कृषि भूमि, जो क्षतिग्रस्त हुए है, उनको आपदा मे संशोधित राशि प्रदान करे।

नेता प्रतिपक्ष नेे कहायह क्षेत्र आपदा से अति संवेदन शील है और सरकार को इस क्षेत्र के लिए दीर्घ कालिक प्लान तैयार करना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष यषपाल आर्य के साथ विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व प्रमुख भिलंगना विजय गुनसोला, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट , पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, डॉ राकेश लाल षाह, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, ब्लॉक बाल गंगा अध्यक्ष जसवीर सिंह नेगी, गबर सिंह नेगी, दिनेश लाल, मुरारी लाल खंडवाल खुशी लाल ,राकेश थलवाल, श्याम लाल साह, बाल कृष्ण नौटियाल, हिम्मत रौतेला, कैलाशी देवी, हुकम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, बच्चन सिंह रावत, सतीश जोशी, बावन सिंह बिष्ट, संतोष रतूड़ी, बसंत लाल, हुकम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top