Headline
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*

कारगिल विजय दिवस पर प्रदेश कांग्रेस ने स्मारक पहुंचकर शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

कारगिल विजय दिवस पर प्रदेश कांग्रेस ने स्मारक पहुंचकर शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

सर्वोच्च बलिदान देने वालों का ऋण नहीं उतार सकता कोई – धस्माना

देहरादून। २५ वर्ष पूर्व भारत के महान बलिदानी सैनिकों की शहादत और बहादुरी से पाकिस्तान सेना द्वारा कब्जा किए गए कारगिल क्षेत्र को दुश्मन से मुक्त करवाया गया था और आज जब २५ वर्ष बाद हम और सारा देश कारगिल युद्ध के कारगिल विजय दिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं तब १९९९ का वह मंजर आंखों के सामने आ रहा है जब जुलाई के पूरे महीने रोज़ कभी एक कभी दो और कभी पांच पांच शहीदों के शव तिरंगे में लिपट कर देहरादून आ रहे थे और हम और हजारों लोग उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचा करते थे ,यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी पार्क स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान के साथ एक मात्र ऐसा युद्ध है जिसे तत्कालीन सरकार की लापरवाही के कारण भारत की धरती पर लड़ा गया अन्यथा सारे युद्ध पाकिस्तान की धरती पर लड़े गए । धस्माना ने कहा कि कारगिल की पहाड़ियों में जब पाकिस्तान की सेना के घुसपैठियों ने कब्जा किया तब भारतीय सेना के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से प्रतिकूल थीं क्योंकि पाकिस्तानी सेना चोटियों पर काबिज थीं और भारतीय सेना नीचे थी किंतु भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस ने पाकिस्तानी सेना को अपनी जमीन से खदेड़ दिया जिसमें भारतीय सेना के बड़ी संख्या में जवान शहीद हो गए।

धस्माना ने कहा कि देहरादून में पहला शहीद का शव राइफल मैन मेख गुरुंग का आया था और उसके बाद शहीदों के शवों के आने का सिलसिला कई दिनों तक चला। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश में आबादी के अनुपात में सबसे अधिक सैनिक देने वाला प्रदेश है और सबसे अधिक शहादत भी उत्तराखंड से होती है इसलिए राज्य सरकार को शहीदों को दी जाने वाली सहयता राशि भी देश के किसी भी राज्य से अधिक होनी चाहिए। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता शीश पाल सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, महामंत्री अमीचंद सोनकर, अनुराग गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,अनुज दत्त शर्मा, राम कुमार थपलियाल, उदय सिंह पंवार, आशुतोष द्विवेदी, राव शौकीन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top