Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

जानिए कब मनाई जाएगी “वसंत पंचमी”। उत्तराखंड में कैसे मनाई जाती है वसंत पंचमी

जानिए कब मनाई जाएगी “वसंत पंचमी”। उत्तराखंड में कैसे मनाई जाती है वसंत पंचमी

पौड़ी। माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी वसंत पंचमी कहलाती है। वसंत पंचमी से ऋतुराज वसंत का आगमन होता है, पेड़ पौधों में नई कोंपले आने लगती हैं, चारों तरफ फूल खिलने लगते हैं। धरती माता दुल्हन की तरह सज संवर जाति है। खेतों में गेहूं जौ की बालियां आ जाती हैं और सरसों के फूलों से खेत पीले दिखने लगते हैं। भंवरे और रंग बिरंगी तितलियां फूलों पर मंडराने लगती हैं।

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में वसंत पंचमी का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन से खेतों में (हलजोत)  बुआई का काम शुरू हो जाता है। घर की महिलाएं एक टोकरी में पूजन सामग्री के साथ बीज और खाद लेकर खेत में जाते हैं और पूजा करके, धरती से अच्छी उपज की प्रार्थना करके बीज बोते हैं। जिनके बैल नहीं होते वे कुदाल से ही बीज की बुआई करके हलजोत की रीति को पूरा करते हैं।

इस दिन लोग सुबह उठकर स्नान करके लिपाई करने के बाद , भूड़े पकोड़े, मीठे स्वाल, दाल और आलू के भरे स्वाल, मीठे गुलगुले आदि अनेक प्रकार के पकवान बनते हैं।

वसंत पंचमी के दिन देवप्रयाग संगम पर स्नान करने का विशेष महत्त्व है, इसके अलावा व्यासघाट, हरिद्वार, ऋषिकेश, सतपुली नयार नदी के तट पर दंगलेश्वर महादेव, हेंवल नदी के किनारे त्रिवेणी आदि अनेक स्थानों पर लोग समान करने जाते हैं। देवप्रयाग, सतपुली और कण्वाश्रम कोटद्वार में मेला लगता है।

इस दिन घर की चौखट, अन्न के (भंडार) कोठार, कुन्ना, दबला में गाय के गोबर के साथ जौ की हरियाली लगाई जाती है। वसंत पंचमी का विशेष महत्व है, इस दिन विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती माता की पूजा की जाती है।

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पलटन एवं लोगों की जीवन शैली बदलने के कारण त्योहारों का स्वरूप भी बदल गया है। कई पौराणिक और प्राचीन मेले बंद हो गए हैं, जिसके कारण हमारी संस्कृति का स्वरूप भी बदल रहा है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमारे पर्व एवं त्योहार पहले की भांति चलते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top