Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

अब टिहरी में होगी मूल निवास स्वाभिमान रैली। हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना

अब टिहरी में होगी मूल निवास स्वाभिमान रैली। हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना

नई टिहरी।उत्तराखण्ड में मूल निवास और मजबूत भू कानून की माँग को लेकर हो रहा आंदोलन अब टिहरी भी पहुँच गया है । आगामी 11 फरवरी को नई टिहरी में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान रैली में प्रदेश भर से लोगो की आने की संभावना है।

मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया एवं समिति के सदस्य देवेंद्र नौडियाल मोनू ने बताया कि मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन अब उत्तराखण्ड आन्दोलन की तर्ज़ पर आगे बढ़ रहा है । टिहरी क्रांतिकारियों की धरती है,श्रीदेव सुमन की इस धरती से अब पुनः मूल निवासियों के अधिकारों  का बिगुल आंदोलन के रूप में बजेगा जो पूरे उत्तराखण्ड के कोने कोने तक पहुंचेगा ।

नई टिहरी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगा भगत नेगी, समिति के टिहरी संयोजक भरत भूषण गोदियाल, सदस्य अमित पंत ने कहा  कि इस राज्य में मूल निवासियों के अधिकारों पर हो रहा कुठाराघात बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा, टिहरी में होने वाली रैली बता देगी की उत्तराखण्ड की जनता अब अपने अधिकारों को लेकर एकजुट हो रही है ।

समाजसेवी राकेश राणा,पूर्व छात्रसंघ महासचिव नई टिहरी पीजी कॉलेज पर्वत कुमाई ने कहा की राज्य आंदोलन से ही उत्तराखण्ड के जल जंगल जमीनों पर मूल निवासियों के अधिकारों की बात होती थी, परंतु यह इस राज्य का दुर्भाग्य रहा कि राज्य बनने के 23 साल बाद भी राज्य का मूल निवासी अपने ही राज्य में दोयम दर्जे का नागरिक बनकर रह गया है।

राज्य आंदोलनकारी विक्रम बिष्ट एवं समिति के सदस्य विपिन पँवार ने कहा कि देहरादून हल्द्वानी भिकियासैंण बागेश्वर में हुए विशाल प्रदर्शन यह बताने के लिए काफी है कि अब उत्तराखण्ड राज्य के मूल निवासी अपने अधिकारों को लेकर सजग हो चुके हैं, और जब तक वह अपने अधिकारों को नहीं ले लेंगे तब तक वह किसी भी हालत में चुप नही बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top