Headline
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*

जम्बू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन।

जम्बू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन।

आज की परमार्थ गंगा आरती पांचों शहीद जवानों को समर्पितश

शहीद जवान सूबेदार आनंद सिंह जी, हवलदार कमल सिंह जी, राइफलमैन अनुज नेगी जी, राइफलमैन आदर्श नेगी जी, नायक विनोद सिंह जी और नायब सूबेदार आनंद सिंह जी की याद में किया जायेगा परमार्थ शहीद वाटिका का निर्माण

अहिंसा विश्व भारती और विश्व शान्ति केन्द्र के संस्थापक डॉ आचार्य लोकेश मुनि जी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अमेरिका में प्रभावी व्यक्तित्व श्री अजय जैन भूतोरिया जी पधारे परमार्थ निकेतन

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर उनके पावन सान्निध्य में विश्व शान्ति यज्ञ और विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में सभी विभूतियों ने मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह एक कायराना हरकत है जिसमें हमारे राज्य उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गये। पांचों जवानों की शहादत को नमन एवं भावभीनी श्रद्धाजंलि।

अहिंसा विश्व भारती और विश्व शान्ति केन्द्र के संस्थापक डॉ आचार्य लोकेश मुनि जी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अमेरिका में प्रभावी व्यक्तित्व श्री अजय जैन भूतोरिया जी परमार्थ निकेतन आये। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात गंगा जी की आरती, यज्ञ में सहभाग किया। सभी ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

प्रभु इन पांचों वीर शहिदों की आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति व धैर्य प्रदान करे। उन पांचों वीर शहिदों के परिवार वालों के साथ पूरा देश खड़ा हैं। यह समय उत्तराखंड वासियों के लिये अत्यंत वेदना का है और गर्व का भी है। शहीद जवान सूबेदार आनंद सिंह जी, हवलदार कमल सिंह जी, राइफलमैन अनुज नेगी जी, राइफलमैन आदर्श नेगी जी, नायक विनोद सिंह जी और नायब सूबेदार आनंद सिंह जी को परमार्थ निकेतन माँ गंगा के पावन तट से भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि हमारे वीरों ने भारत माता की रक्षा के लिये अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। धन्य हैं ये भारत के लाल जो अपनी जान की परवाह न करते हुये अपने वतन के लिये मर मिटते हैं।

स्वामी जी ने कहा कि सैनिक है तो देश सुरक्षित है, हम सभी सुरक्षित है और हमारी संस्कृति सुरक्षित है। हमारी सीमाओं पर सैनिक हैं तो हमारी सीमायें सुरक्षित है; सैनिक है तो हम हैं, हमारा अस्तित्व है। हमारे सैनिक सियाचिन ग्लेशियर जैसे स्थानों पर रहकर अपने राष्ट्र को सुरक्षित रखते हैं। देश की सीमाओं पर अद्म्य साहस और बहादुरी के साथ वतन की रक्षा के लिये हमेशा तैनात रहते है और दुश्मनों का सामना करते हैं। इन जाबाज़ जवानों की वजह से हमारा तिरंगा लहरा रहा है और लहराते रहेगा।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि बार-बार होने वाली ऐसी कायराना हरकतों से पूरे देश में दुःख, घृणा व क्रोध की भावनाओं का ज्वार उमड़ने लगता है। भारत, शान्ति की भाषा बोलने वाला देश हैं परन्तु ऐसी कायराना हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा क्योंकि ऐसी घटनायें हमारी संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन करती हैं।

भारत, आतंकवाद के आघात को झेलता आ रहा है। हमला व आतंक सब विवेकहीन और हिंसक घटनायें हैं, जिससे ने केवल प्राण, जान-माल की गंभीर हानि होती है बल्कि पूरे देश में दहशत का माहौल बन जाता है इसलिये अब हमें आतंकवाद को लेकर एक बेहद गंभीर चिंतन करने की जरूरत है। गश्त लगाते वाहनों पर हमला करना निंदा का विषय है। अब समय आ गया कि हम सभी मतभेदों से ऊपर उठकर मिलकर इन चुनौतियों को परास्त करें।

घाटी में शान्ति की स्थापना के लिये युवाओं को आतंकवाद के चंगुल में फँसने से रोकना होगा। अहिंसा, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहिष्णुता के मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ आंतरिक सामाजिक सामंजस्य हेतु मिलकर कार्य करने की जरूरी है। ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका समाधान शान्तिपूर्ण ढंग से नहीं निकाला जा सकता।

स्वामी जी ने कहा कि इन पांचों शहीदों की याद में इस मानसून में पीपल, नीम, वट व रूद्राक्ष के पौधों का रोपण कर परमार्थ शहीद वाटिका का निर्माण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top