Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

मौनी अमावस्या। मौन नहीं मुखर होने का समय है- स्वामी चिदानंद सरस्वती जी

मौनी अमावस्या। मौन नहीं मुखर होने का समय है- स्वामी चिदानंद सरस्वती जी

ऋषिकेश। मौनी अमावस्या के अवसर पर विश्व शान्ति के उद्देश्य से आज परमार्थ निकेतन में हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने संतों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि जहां पर सब समान हो, सब का सम्मान हो, यही  संविधान है और यही धर्म भी है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि समान नागरिक संहिता – 2024 पारित होने से पूरे राज्य में ‘‘सब समान और सब का सम्मान के वातावरण का निर्माण होगा।’’ यह मातृ शक्ति के अलावा, बच्चों  और बुजुर्गों की सुरक्षा और सहायता का कानून है जो वास्तव में अभिनन्दन योग्य है।

स्वामी जी ने कहा कि यह समय मौन नहीं मुखर होने का है। मौन भी अभिव्यक्ति है, परन्तु अब मातृशक्ति के मुखर होने का समय है। चाहे भ्रूण हत्या हो, बाल विवाह हो या लिव-इन रिलेशनशिप हो सबसे अधिक समस्याओं का सामना हमारी मातृशक्ति को ही करना पड़ता है इसलिये अपनी अभिव्यक्तियों के प्रति मुखर होना आवश्यक है। आज मौनी अमावस्या के अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि जीवन में मौन चिंतन की गहराई से आता है।

साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि मौन अभिव्यक्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। भावों की अभिव्यक्ति बिना शब्दों के करना ही मौन है; जीवन की आंतरिक गहराई में उतरना भी मौन है। हम अक्सर मौन को अभिव्यक्ति मानना भूल जाते हैं जैसे-जैसे हम मौन की महत्ता को पहचानने लगते है वैसे ही जीवन में प्रेम उतरने लगता है। प्रेम व मौन का बड़ा ही गहरा संबंध है। दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं है। आज का दिन हमें बताता है कि मौन, अभिव्यंजना है उस परमात्मा के लिये जिसे हम प्रेम करते हैं। जब परमात्मा से प्रेम हो जाता है तो सारा ब्रह्मांड शून्य हो जाता है और फिर जीवन में मौन का जन्म होता है।

परमार्थ निकेतन में आज मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर हमारे जीवन में ’बंसत रूपी प्रकाश का संचार हो थीम पर’ पांच दिनों की स्प्रिचुअल वेलनेस रिट्रीट का आयोजन किया गया। रिट्रीट के दौरान प्रार्थना, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, योग आसन, मंत्र जप, मौन और निर्देशित ध्यान, वेदमंत्र पाठ, गीता पाठ, कर्म योग और भक्ति योग आदि विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top