Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

उपचुनाव प्रचार के आखिरी मोड़ पर सीएम धामी ने झोंकी ताकत

उपचुनाव प्रचार के आखिरी मोड़ पर सीएम धामी ने झोंकी ताकत

लोकसभा चुनाव की चुप्पी के बाद कांग्रेस नेता हरक सिंह उपचुनाव में गरजे

देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा चुनाव के अनुकूल व विपरीत नतीजों से धामी सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। बहुमत की भाजपा सरकार के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या बल है।

2022 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर व बदरीनाथ सीट क्रमशः बसपा व कांग्रेस के पास थी। मंगलौर के बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई। जबकि बदरीनाथ से 2022 में जीते कांग्रेसी विधायक राजेन्द्र भंडारी के अचानक भाजपा में चले जाने से जनता पर उपचुनाव थोप दिया गया।

इन दोनों सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होना है। सीएम धामी से लेकर मंत्रियों व विधायकों ने मंगलौर के मैदान से लेकर बदरीनाथ क्षेत्र के ऊंची पहाड़ियों पर डेरा डाला हुआ है।

भारी बरसात में जनसभाओं का दौर जारी है। कांग्रेस के नेताओं ने भंडारी और मंगलौर से भड़ाना को बाहरी व आयातित बता कर जनता से वोट की अपील कर रही है।

कुछ महीने पहले तक कांग्रेस के विधायक रहे राजेन्द्र सिंह भंडारी के भाजपा में आने को लेकर पार्टी के नेता अपने हिसाब से उचित करार दे रहे हैं। जनसभाओं में भाजपा नेताओं का कहना है कि भंडारी ने राष्ट्रवादी भाजपा से जुड़ कर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

जबकि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी रजनी भंडारी के भ्र्ष्टाचार की जांच का भय दिखा कर भाजपा ने राजेन्द्र भंडारी पर दबाव बनाया।

इस बीच, रविवार को सीएम धामी ने जोशीमठ, उर्गम व तपोवन इलाके में भंडारी के पक्ष में प्रचार कर चुनाव को गर्मा दिया। उधर, हरीश रावत, गोदियाल, करण मेहरा समेत अन्य नेता कई दिन से गांव गांव में सम्पर्क कर रहे हैं। और पार्टी प्रत्याशी लखपत बुटोला को जिताने की अपील के साथ भंडारी के ‘धोखे’ का जिक्र करना नहीं भूल रहे हैं।

इधर, इस उपचुनाव में हरक सिंह रावत का चुनाव प्रचार में कूदना कांग्रेस कैम्प में विशेष राहत देखी जा रही है। चूंकि,लोकसभा चुनाव के दौरान हरक सिंह किसी भी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार में नहीं उतरे। अन्य राज्यों में मशगूल रहे। यही नहीँ, लोकसभा चुनाव से पूर्व उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ भाजपा को जिताने की अपील की थी।

लिहाजा, इस बार हरक सिंह का दोनों सीटों पर जोशो खरोश के साथ उतरना चुनावी राजनीति को गर्मा गया है। हरक सिंह रावत का कहना है कि पोखरी तहसील के निर्माण उन्होंने किया था। यही नहीं, भाजपा प्रत्याशी भंडारी को घेरने के साथ हरक सिंह रावत विभिन्न स्थानों पर ताली बजाकर जोरदार नारेबाजी कर मतदाताओं से कांग्रेस को जिताने की अपील कर रहे हैं।

आठ जुलाई यानि आज शाम 5 बजे बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा व कांग्रेस दोनों सीट जीतने के लिए भारी बरसात में भी चुनावी अलख जगाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top