Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जाने कितने मार्ग अवरुद्ध 

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जाने कितने मार्ग अवरुद्ध 

उफान पर पहुंचे नदी- नालें 

लोगों में भरा डर 

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बारिश हो रही है। वहीं, उत्तरकाशी जनपद में रूक-रूक बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बीच भूस्खलन के कारण यमुनोत्री एनएच के पास डाबरकोट और  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हेल्गुगाड के पास रास्ता बंद हुआ हैं। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में शुक्रवार शाम से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद हो गया है। लगातार बारिश होने के कारण हाईवे खोलने के प्रयास शुरू नहीं हो पाया है।

कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे गौचर के पास कमेड़ा में बंद हो गया। पहाड़ी से मलबा आने से रास्ता बंद है। कर्णप्रयाग में सड़कों पर जगह-जगह रास्ते बंद है और सड़कों पर जलभराव हुआ है। अलकनंदा और पिंडर नदियां उफान पर आ गई है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है।

मसूरी शहर में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। चारों ओर घना कोहरा भी छाया हुआ है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा ऋषिकेश में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। 

देवप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण राजमार्ग स्थित धौलीधार व महादेव चट्टी में मलबा व पत्थर आने के कारण सड़क बंद है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। लेकिन लगातार पत्थर गिरने से  जेसीबी काम नहीं कर पा रही है। ट्रैफिक को गजा चाका व मलेथा से डायवर्ट किया गया है। बड़ी संख्या में भारी वाहनों को देवप्रयाग में रोका गया हैं। नई टिहरी में भी शनिवार सुबह से हो मूसलाधार बारिश हो रही है। चारों ओरघना कोहरा छाया हुआ है।
रातभर बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगह पर बंद  
बदरीनाथ हाईवे
1. कंचन गंगा
2. पागल नाला
3. भनेर पानी
4. पिनोला घाट
5. छिनका
6. कमेडा
इसके साथ ही एसएच-77 रानीपोखरी मार्ग मलबा आने के कारण बंद है। एसएच-19 कुमालड़ा मार्ग के पास जगह-जगह बंद है। एनएच-94 बाईपास और बगड़धार में बंद है। एनएच-58 भी बंद है। लक्ष्मण झूला कांडी मार्ग पूरी तरह से बंद है। वहीं, भारी बारिश के बीच स्कूल के बच्चे आधे रास्ते पहुंचे ही थे कि छुट्टी की घोषणा हो गई। इस कारण बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे कई किमी की पैदल दूरी नाप कर स्कूल पहुंचते है।
टिहरी घनसाली में देर रात से क्षेत्र के कई हिस्सों मे मूसलाधार बारिश जारी है। बालगंगा और भिलंगना नदी का भी जलस्तर बढ़ा है। बालगंगा घाटी समेत एक दर्जन से अधिक गांव मे देर रात से बिजली आपूर्ति ठप है। पौड़ी में लगातार हो रही बारिश से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुशता टूटने से यहा पर खड़ी 4 से 5 दोपहिया वाहन मलबे मे दब गए है। लोगों द्वारा अपने वाहन निकालने के प्रयास किय जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top