Headline
दस पर्वतीय जिलों में 4202 वाहन क्षमता की पार्किंग संचालित* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत*
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट* *मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं*
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री*
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री*
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री*
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*

मॉनसून के दृष्टिगत डेंगू, मलेरिया रोकथाम हेतु एनएचएम मिशन निदेशक ने दिए दिशा-निर्देश

मॉनसून के दृष्टिगत डेंगू, मलेरिया रोकथाम हेतु एनएचएम मिशन निदेशक ने दिए दिशा-निर्देश

जल जनित रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित

समस्त चिकित्सालयों में डेंगू संबंधित औषधियां व आवश्यक सामाग्रियां हों उपलब्ध: स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक

देहरादून। प्रदेश में आगामी महीनों में वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला तथा समीक्षा बैठक का आयोजन स्वास्ति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मिशन निदेशक द्वारा बैठक में सभी जनपदों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों में समस्त डेंगू संबंधित औषधियां, मछरदानी, जांच किट एवं अन्य सामग्रियों का समयान्तर्गत क्रय कर लिया जाए।

मिशन निदेशक ने यह भी निर्देश दिए की शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू लार्वा के पनपने के स्थान को चिन्हित कर नष्ट करें एवं जन समुदाय में वृह्द प्रचार-प्रसार करें। एन.एच.एम. मिशन निदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण की कार्यवाही करें। ब्लॉक स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करें। स्कूलों में भी दिशा-निर्देश जारी करें जिसमें स्वच्छता एवं पूरी यूनिफॉर्म संबंधित दिशा निर्देश हों।

बैठक में डॉ पकंज सिंह, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डेंगू स्थिति के बारे में जनपदवार बताया गया। उन्होंने सभी जनपदों को दिशा निर्देश दिये कि आगामी माहों में डेंगू रोग के प्रसारण के दृष्टिगत अभी से समयान्तर्गत तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर डेंगू के लार्वे को पनपने से रोकने एवं प्रचार-प्रसार पर तेजी लाने को निर्देशित किया।

बैठक में जनपदों के कार्यक्रम अधिकारी, एपिडिमियोलाजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी, वेक्टर जनित रोग कसल्टेंट आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top