Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

युवा संत बागेश्वर धाम आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी का परमार्थ निकेतन में भव्य स्वागत। चिदानंद सरस्वती जी के साथ प्रात: कालीन गंगा आरती में हुए सम्मिलित।

युवा संत बागेश्वर धाम आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी का परमार्थ निकेतन में भव्य स्वागत। चिदानंद सरस्वती जी के साथ प्रात: कालीन गंगा आरती में हुए सम्मिलित।

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आज प्रातःकाल सनातन संस्कृति के अग्रदूत युवासंत बागेश्वर धाम, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी पधारे। परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों, ऋषिकृमारों और परमार्थ परिवार ने वेदमंत्रों, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा कर सनातन संस्कृति के अग्रदूत युवा संत बागेश्वर धाम, आचार्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का अभिनन्दन किया।

परमार्थ परिवार ने वंदन और अभिनन्दन के पलों में दिव्य आनंद की अनुभूति को महसूस किया। समस्त सनातन जगत को पूज्य स्वामी जी और बागेश्वर धाम आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी दोनों दिव्य विभूतियों का सूर्य की स्वर्णिम किरणों के साथ ही पावन सान्निध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। दोनों विभूतियों के पावन सान्निध्य में सभी ने माँ गंगा जी का पूजन व अभिषेक व आरती में भाग लिया।

बागेश्वर धाम श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का आज प्रातः परमार्थ निकेतन मे आगमन हुआ। उन्होंने बड़ी ही विन्रमता, विनय और वंदन के साथ स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी को मार्च माह में बागेश्वर धाम में 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव में युगल दम्पति को आशीर्वाद  देने हेतु आमंत्रित किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि सनातन संस्कृति के अग्रदूत युवा संत आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री जी आदिगुरू शंकराचार्य के पदचिन्हों का अनुकरण करते हुये सनातन धर्म ज्ञान रूपी मशाल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सनातन धर्म को हर सांस में जीते हुये सनातन संस्कृति की अविरल धारा सनातन गंगा निरंतर प्रवाहित कर रहे हैं। गंगा की निर्मलता और सनातन की दिव्यता का दीप हर मनुष्य के हृदय में प्रज्वलित हो क्योंकि सनातन है तो हम हैं। सनातन है तो संस्कार, संस्कृति और जीवन के मूल्य है। युवाओं में सनातन की अखंड ज्योति जलती रहे, परिवारों में भारतीय संस्कृति के मूल, मूल्य और संस्कार स्थापित हो क्योंकि संस्कार है तो संसार है, संस्कार है तो परिवार है, संस्कार है तो जीवन का आधार है।

आचार्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि आज पूज्य स्वामी जी और माँ गंगा का पावन सान्निध्य पाकर अभिभूत हो गया हूँ। ये मिलन जीवंत व जागृत कर देने वाला है। मेरे लिये ये दिव्य पल करूणा, प्रेम, श्रद्धा, विश्वास के अद्भुत पल हैं इस दिव्यता के पलों को वंदन और अभिनन्दन करता हूं। परमार्थ निकेतन से पूज्य स्वामी जी के पावन सान्निध्य में निरंतर पर्यावरण संरक्षण का संदेश हम सभी को प्राप्त होता है। वास्तव में इस तट से सनातन के संदेश के साथ संस्कृति और संस्कारों का उद्घोष प्रतिदिन होता है। उन्होंने स्वामी जी के पावन सान्निध्य में गंगा तट पर कथा आयोजित करने की इच्छा व्यक्त करते हुये कहा कि यह स्थान वास्तव में अपार शान्ति प्रदान करने वाला है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top