Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

टी20 वर्ल्ड कप 2024- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज  

टी20 वर्ल्ड कप 2024- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज  

नई दिल्ली।  भारतीय टीम ने सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया है। अब उसकी नजरें एक और जीत हासिल कर सेमीफाइनल के टिकट पर अपना नाम लिखवाने की है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करना है। इस मैच में जीत भारत की सेमीफाइनल की दावेदारी को काफी मजबूत कर देगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बारिश बाधा न बने।

भारत और बांग्लादेश के बीच ये मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होंगी। यूं तो वेस्टइंडीज में पिचें स्पिनरों की मददगार हैं लेकिन कुछ पिचें ऐसी हैं जहां तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है।

इस पिच पर भारत और बांग्लादेश से पहले साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच मैच खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया था। अमेरिका की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन इस टीम ने अच्छी लड़ाई लड़ी थी। इसी पिच पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच था और इस मैच में बल्लेबाजी ज्यादा मुश्किल लग नहीं रही थी। यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है लेकिन समय के साथ ये पिच थोड़ी धीमी हो जाती है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा क्योंकि दूसरी पारी में चेज करना यहां मुश्किल हो जाता है।

ये मैच एंटीगा के समयानुसार सुबह 10 बजे से दिन के दो बजे तक खेला जाएगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 18 से 24 प्रतिशत तक जताई गई है। यानी मैच में खलल पड़ सकता है लेकिन इस बात की गुंजाइश नहीं है कि मैच पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ जाए. लेकिन एक बात गौर करने वाली ये है कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top