Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

देहरादून बंद। मोहित डिमरी सहित एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेजा

देहरादून बंद। मोहित डिमरी सहित एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेजा

मोहित डिमरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधियों के आतंक के खिलाफ और रवि बडोला को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे मोहित

देहरादून। डोभाल चौक 6 नंबर पुलिया रवि बडोला को न्याय दिलाने और अपराधियों के बढ़ते आतंक के खिलाफ आंदोलन कर रहे मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। उन्हें एक दर्जन अन्य आंदोलनकारियों के साथ सुद्धोवाला जेल ले जाया गया है।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मोहित डिमरी ने कहा कि आज मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने देहरादून बंद का आह्वान किया था। अधिकतर मूल निवासियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही है। मूल निवासियों पर गोलियां चलाई जा रही है। उनकी हत्या हो रही है। उत्तराखंड में मूल निवासी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि आज मूल निवासी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए जब सड़कों पर लड़ रहा है तो उनका दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मूल निवास और भू कानून की लड़ाई को लड़ रहे हैं। मूल निवास और भू कानून न होने की वजह से बाहर से बड़ी संख्या में अपराधी उत्तराखंड आ गए हैं। इन पर किसी तरह की नकेल नहीं कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज 10 से 12 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक बंद का आह्वान किया गया था। आपराधिक घटनाएं न रुकी और रवि बडोला को न्याय न मिला तो संपूर्ण उत्तराखंड बंद का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मूल निवासियों के सुरक्षित भविष्य और उनके अधिकारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।

मालूम हो की 24 दिसंबर 2023 को मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी के नेतृत्व में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई थी। जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। मोहित लंबे समय से पूरे प्रदेश में मूल निवास और मजबूत भू-कानून के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

मोहित डिमरी के साथ संघर्ष समिति के महानगर संयोजक अनिल डोभाल, प्रांजल नौडियाल, ललित श्रीवास्तव, दीप्ति रावत, देवचंद उत्तराखंडी, संजना बडोनी, देवेंद्र सिंह नेगी, यशवीर सिंह चौधरी, राहुल कोहली को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top