Headline
*आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक* – *प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट*
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई*
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री*
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री*
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान*
नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री*
नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री*
बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार* *सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन* *सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी*  *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी* *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*

खटीमा मसूरी गोलीकांड की बरसी पर 1 सितंबर को गैरसैण में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली। स्थाई राजधानी का मुद्दा भी शामिल। 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

खटीमा मसूरी गोलीकांड की बरसी पर 1 सितंबर को गैरसैण में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली। स्थाई राजधानी का मुद्दा भी शामिल। 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

गैरसैण में हुई मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की अहम बैठक

गैरसैण। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि खटीमा-मसूरी गोलीकांड की बरसी एक सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण कार्यकारिणी का भी गठन किया। इस मौके पर पचास हजार लोगों को गैरसैण में जुटाने का लक्ष्य रखा गया।

गैरसैण रामलीला मैदान में मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि मूल निवास, भू-कानून के साथ ही स्थाई राजधानी गैरसैण के सवाल पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मसूरी, खटीमा गोलीकांड की बरसी यानी एक सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश भर से पचास हजार लोगों को जुटाया जाएगा।

इस मौके पर समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि गैरसैण में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान महारैली एक ऐतिहासिक रैली होगी। इस महारैली में स्थायी राजधानी गैरसैंण के मुद्दे को शामिल किया गया है।

स्थाई राजधानी गैरसैण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि अपनी जमीन बचाने और मूल निवासियों का अस्तित्व बचाने के लिए आंदोलन जरूरी है। गैरसैण हमारी आत्मा है। स्थायी राजधानी बनाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

समन्वय संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया और सचिव प्रांजल नौडियाल ने कहा कि गैरसैण पहाड़ की आत्मा है। यहां से मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन को पूरे राज्य में धार दी जाएगी। आम जनता को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है।

बैठक में स्थाई राजधानी गैरसैण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट को मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति का संरक्षक बनाया गया। वहीं चौखुटिया निवासी आंदोलनकारी भुवन कठैत को समन्वय संघर्ष समिति कुमाऊं का सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही आन्दोलनकारी विपिन नेगी को संघर्ष समिति गढ़वाल मंडल का सह संयोजक बनाया गया। गैरसैंण के युवा आंदोलनकारी देवेंद्र बिष्ट बल्ली को समिति का कोर मेम्बर नामित किया गया।

इस मौके पर समन्वय संघर्ष समिति गैरसैण की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जसवंत सिंह बिष्ट को संयोजक,

पंकज धीमान सह संयोजक, पंकज रावत सचिव, कपिल सहसचिव, दीपक बिष्ट सह सचिव, लक्ष्मण खत्री, भरत सिंह, वीएस बुटोला, मनीष नेगी को सदस्य, पूरन सिंह संरक्षक, मनवर सिंह पवार संरक्षक, सुरेंद्र सिंह पँवार संरक्षक, जगदीश सिंह नेगी संरक्षक, माथुर देव आर्य को संरक्षक नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top