Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भेंटवार्ता। परमार्थ निकेतन में आयोजित 36 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

देहरादून। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की देहरादून में भेंटवार्ता हुई।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने  मुख्यमंत्री धामी को परमार्थ निकेतन में 8 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित 36 वें विश्व विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सहभाग करने हेतु आमंत्रित किया।

स्वामी जी ने कहा कि यह गर्व की बार है कि उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री समान नागरिक संहिता के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु संकल्पित हैं।

स्वामी जी ने कहा कि पहाड़ का जीवन हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। पहाड़ पर रहने वालों का दर्द भी पहाड़ जैसा ही है परन्तु इस दर्द व संघर्ष को कम कर जीवन स्तर को सुचारू स्वरूप प्रदान करने हेतु हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कई लोक कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है।

इस अवसर पर स्वामी जी ने दिव्य, भव्य और नव्य श्री राम मन्दिर निर्माण व रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुये कहा कि भारत का सौभाग्य है कि भारत के पास माननीय मोदी जी के रूप में नेतृृत्व, विज़न, मिशन व मार्गदर्शन प्रदान करने वाले प्रधाममंत्री है।

स्वामी जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के माध्यम से एक नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेशवासियों को सौगात प्रदान की। भारत की जी-20 यात्रा अद्भुत, अलौकिक और अवर्णनीय रही। उत्तराखंड इंवेस्टर समिट भी प्रदेश के लिये गौरव का विषय है। यह पर्यटन, रोजगार और राज्य की आर्थिक स्थिति के लिहाज से नींव का पत्थर साबित हुयी। इसके माध्यम से इकोफ्रेंडली टूरिज्म को एक नई उड़ान प्राप्त हो रही है। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ उनकी सोच और अप्रोच में भी बदलाव आया है।

सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू के माध्यम से कर्मवीरों को रेस्क्यू कर उत्तराखंड सरकार ने जिस धैर्य, परिश्रम एवं आस्था का संदेश दिया वह एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

स्वामी जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top