Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

” दीसा ध्याणी कार्यक्रम” भगवान श्रीरामचंद्रजी के राजतिलक के साथ रामलीला मंचन का समापन

द्वारीखाल। ग्राम पंचायत तिमली के ग्राम डंगला में इस बार श्रीरामलीला का आयोजन 29 मई से 7 जून तक किया गया ।इस क्षेत्र में पहली बार ग्रीष्मकाल में रामलीला का आयोजन किया गया। इस अविस्मरणीय मंचन का मुख्य उद्देश्य अपनी पारम्परिक सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवित रखना एवं नई पीढ़ी को भी इससे अवगत करवाना है। जिससे भावी पीढ़ी को भी अपने पैतृक गांव, धरोहर, संस्कृति और परंपराओं के प्रति लगाव और आकर्षण हो सके।

गाॅंव में लगभग 14 वर्षों पश्चात 2021 में श्रीरामलीला का मंचन शुरू किया गया । जीविकोपार्जन के लिए गाॅंव से पलायन कर चुके अधिकांश परिवार तथा विवाहित महिलाओं (दीदी-भुलियों, बुआओं-फूफूओं) द्वारा बार-बार यह अनुरोध किया गया कि, श्रीरामलीला मंचन के पारम्परिक समय माह सितम्बर से नवम्बर के मध्य आयोजित होने के कारण उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा इसमें पूर्ण भागीदारी नहीं निभाई जा सकती इसलिए श्रीरामलीला का मंचन ग्रीष्मावकाश में किया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सत्र में श्रीरामलीला का मंचन ” दिशा ध्याणी श्रीरामलीला” नाम से ग्रीष्मकाल में किया गया।

श्रीरामलाल कमेटी के संयोजक इंद्र मोहन डबराल द्वारा अवगत कराया गया कि, इस कार्यक्रम के लिए सर्वप्रथम पूरी ग्राम सभा के सम्मिलित गाॅंव तिमली, डंगला, नौबाडी, कण्डवाण-वाड्यू की सभी विवाहित दीदी-भुली, फूफू-बेटियों को विधिवत निमंत्रण-पत्र प्रेषित कर आमंत्रित किया गया। आमंत्रित सभी दीदी-भुली, फूफू-बेटियों के लिए गढ़वाली पारंपरिक विदाई कलेऊ-अर्सा भी गाॅव में ही तैयार किया गया। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सरदार सिंह गुसाईं द्वारा अवगत कराया गया कि, इस सत्र की श्री रामलीला मंचन के लिए कई बार ग्रामीण सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

पलायन कर चुके कई परिवारों द्वारा घर वापसी कर अपने पुश्तैनी मकान की मरम्मत का कार्य भी इसी कारण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनिल डबराल  द्वारा अवगत कराया गया कि, इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वीरान हो रहे ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से जागृति पैदा कर अपने पुश्तैनी धरोहरो को सुरक्षित रखना है। आमंत्रित सभी रिश्तेदारों के रहने और खाने की व्यवस्था श्रीरामलीला कमेटी द्वारा ही की गई थी। समिति के सचिव श्री दीपचंद कुकरेती एवं उपसचिव श्री जेपी कुकरेती जी ने जानकारी दी कि, श्रीरामलीला मंचन के कारण पूरा गाॅव पुन: आबाद दिखाई दे रहा है। गांव की कई बेटियाॅं जो शादी के बाद दशकों से गाॅंव में नहीं आई थी।वर्तमान समय में सबका आपस में मेल-मिलाप संभव हो पाया है।

श्रीरामलाल कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री सुमन डबराल तथा सांस्कृतिक मंत्री के तौर पर प्रचार प्रसार का कार्य श्री राजेश डबराल द्वारा किया गया। श्री राम की भूमिका अरुण डबराल, लक्ष्मण की भूमिका हर्ष डबराल, सीता का अभिनय कुमारी आयशा, रावण का चरित्र मुकेश कुकरेती, हनुमान की भूमिका नरेश डबराल द्वारा अदा की गई। रामलीला-मंचन के पूर्व नाट्य कलाकार श्री चंद्रमणि कुकरेती, श्री खुशीराम डबराल एवं श्री राजेश डबराल द्वारा भी महत्वपूर्ण चरित्र अदा किए गए। इसके अलावा कुमारी प्रेरणा द्वारा भरत की भूमिका, नवीन कुकरेती, गिरीश डबराल, कमलेश डबराल,भुवनेश डबराल,आशीष डबराल, मनोज कुकरेती, अमित डबराल, चन्द्रकान्त कुकरेती व नत्थी सिंह , कु० नेहा,राजकुमार द्वारा श्रीरामलाल मंचन में महत्वपूर्ण चरित्र तथा कार्यक्रम संम्पन्न करवाने में सुभाष डबराल, सुनील सिंह गुसाईं व विनीत डबराल, महेश कुकरेती, विनोद कुकरेती द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top