Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ, राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा समारोह 

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ, राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा समारोह 

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रप्रमुख भी होंगे शामिल 

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई वैश्विक नेता भी भारत पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ नवनिर्वाचित सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर आमंत्रित किया है। सांसद सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि जिन सांसदों को बैठक के लिए बुलाया गया है, उन्हें एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच, टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पार्टी सांसद राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे और एक अन्य सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। नरेंद्र मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं, इससे पहले दो पूर्ण कार्यकालों में भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त था।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बारे में दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने बताया कि ‘शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1,100 ट्रैफिक कर्मचारियों को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाकों में प्रवेश और आवाजाही पर रोक रहेगी।’
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रप्रमुख भी शामिल होंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेसेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शनिवार को भारत पहुंच गए। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे भी आज भारत पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top