Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

स्वास्थ्य मंत्री बोले, जल्द जनता की सेवा में समर्पित होगी दोनों महत्वपूर्ण यूनिट

स्वास्थ्य मंत्री बोले, जल्द जनता की सेवा में समर्पित होगी दोनों महत्वपूर्ण यूनिट

कार्डियक कैथ-लैब और स्टेट ऑफ आर्ट सेन्ट्रल लेबोरेटरी का किया निरीक्षण

जनता को लगातार मिलती रहेगी बेस अस्पताल में बेहतर चिकित्सीय सेवाएं

श्रीनगर। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस चिकित्सालय में जन चिकित्सीय सेवाओं की बेहतरी के लिए बनाई जा रही कैथ लैब और स्टेट ऑफ आर्ट सेन्ट्रल लेबोरेटरी (अत्याधुनिक प्रयोगशाला) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द दोनो यूनिट को जनता की सेवा के लिए समर्पित की जायेगी। ताकि गढ़वाल के विषम भौगोलिक छेत्र मे निवासित जनता को बेस चिकित्सालय में लैब की सभी जाचो के साथ – साथ सुपर-स्पेशलिस्ट सेवाएं प्रदान हो सके। कहा कि कार्डियो कैथ लैब बनने यहां हार्ट से सम्बंधित बीमारी की जांच एंजियोग्राफी व बीमारी के ईलाज एंजियोप्लास्टी व अन्य की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती करने के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है।

बेस चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्डियक कैथ लैब पहुंचकर यहां पर चल रहे कार्यो के साथ ही बैड, मशीन, आक्सीजन सप्लाई, प्री- आपरेटिव व पोस्ट- आपरेटिव वार्ड के साथ-साथ ही अन्य सभी जानकारियां ली गई। साथ ही जो-जो कमी है, उसे जल्द दूर करने के निर्देश दिये गये। कहा कि कार्डियोलॉजिस्ट व कार्डियोटैक्नीशियन की तैनाती होते ही कैथ-लैब शुरु कर दी जायेगी। कहा कि कैथ-लैब बनने से यहां हार्ट संबंधी रोगों का इलाज संभव होगा और मरीजों को इलाज के लिए ऋषिकेश, दून या अन्य बड़ें शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बेस चिकित्सालय गढ़वाल क्षेत्र के साथ ही चारधाम यात्रा का प्रमुख एव मुख्य केन्द्र है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्टेट ऑफ आर्ट सेन्ट्रल लेबोरेटरी (अत्याधुनिक प्रयोगशाला) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसमें बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी समेत सभी तरह की जांच एक जगह पर होगी। इस तरह एक ही जगह सैंपल देना होगा व वही से आपको सारी रिपोर्ट मिल जायेगी। इस तरह मरीज व उनके तीमारदारों को इधर-उधर भटकने से मुक्ति मिल जायेगी।

मेडिकल कॉलेज एव चिकित्सालय में अभी जितनी भी जांचें होती हैं, उनके अलावा सभी नई जांचे भी इसमें शामिल की जाएंगी। जांचें अत्याधुनिक मशीनों से होंगी, जिससे जांच रिपोर्ट की क्वालिटी हर रोज चैक होगी। इसके साथ ही मरीजों को एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भी जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त सेवा को जनता के लिए समर्पित किया जायेगा। उन्होंने मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ के.एस.बुटोला को एंडोस्कोपी संबंधी प्रशिक्षण कर उक्त जांच जल्द शुरु कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट व मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. केएस बुटोला व सम्बंधित कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top