Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

टी20 विश्व कप 2024- भारत ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को आठ विकेट से हराया

टी20 विश्व कप 2024- भारत ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को आठ विकेट से हराया

नई दिल्ली।  टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में बैरी मैक्कार्थी की गेंद पर रिवर्स स्कूप से छक्का लगाकर मैच खत्म किया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब तक उनकी चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है। ग्रुप-ए में अब भारतीय टीम दो अंक के साथ शीर्ष पर आ गई है। उसका अगला मुकाबला नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है।

भारत ने आयरलैंड को 46 गेंद शेष रहते हराया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंद शेष रहने के मामले में भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने 2021 में स्कॉटलैंड को दुबई में 81 गेंद शेष रहते हराया था। भारतीय टीम की यह आयरलैंड के खिलाफ लगातार आठवीं जीत रही। भारत ने एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत के मामले में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की। भारत ने 2009 से लेकर 2018 तक बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार आठ मैच जीते थे। अब आयरलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम ने ऐसा किया है।

भारतीय गेंदबाजों के आगे आयरलैंड 96 पर ढेर

हार्दिक पांड्या (3/27), अर्शदीप सिंह (2/35), जसप्रीत बुमराह (2/6) की शानदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की पारी 16 ओवर में महज 96 रन पर ढेर हो गए। गैरेथ डैलेनी ने आयरलैंड के लिए सर्वाधिक 26 रन बनाए। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर आयरलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यह वही पिच थी, जिस पर भारत और बांग्लादेश का अभ्यास मैच खेला गया था।

रोहित-विराट ओपनिंग करने उतरे
97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित के साथ ओपनिंग करने आए विराट कोहली (1) का विकेट जल्दी गंवाना पड़ा। रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 37 गेंद में 52 रन की पारी खेलते हुए भारत को आसान जीत दिला दी। दिसंबर, 2022 के बाद से पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे ऋषभ पंत छक्का लगाकर भारत को जिताया। उन्होंने 26 गेंद में नाबाद 36 रन की पारी खेली। भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट पर 97 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top