Headline
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*

गर्मियों में दूध को खट्टा होने से रोकने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

गर्मियों में दूध को खट्टा होने से रोकने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

गर्मी का मौसम आते ही सभी लोग ठंडे दूध से स्वादिष्ट लस्सी, आम जैसे फलों का शेक और कोल्ड कॉफी आदि बनाकर पीते हैं।हालांकि, बढ़ते तापमान के कारण आपके घर में रखा हुआ दूध हर दूसरे दिन खट्टा हो जाता है। यह समस्या तब भी हो सकती है, जब आप दूध को फ्रिज में रखते हों।इस परेशानी को रोकने के लिए आप ये 5 आसान रसोई के नुस्खे अपना सकते हैं।

खरीदारी करते वक्त अंत में दूध लें
शॉपिंग-मॉल, किराने की दूकान या किसी भी जगह से खरीदारी करते समय इस बात का ध्यान रखें की आप अंत में ही दूध का पैकेट खरीदें।ऐसा करने से दूध कम समय तक फ्रिज से बाहर रहेगा, जिससे इसके खराब होने का खतरा कम हो जाएगा। गर्म हवा के संपर्क में आने से इसमें हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ावा मिलता है।एक बार जब आप दूध खरीद लें, तो घर जा कर तुरंत उसे रेफ्रिजरेटर में रख दें।

दूध को तुरंत उबालें
अगर पैकेट वाले दूध को फ्रिज में ठीक तरह से रखा जाए, तो उसके खराब होने की संभावना कम हो जाती है। हालांकि, इसे खट्टे होने से रोकने के लिए जरूरी है कि आप दूध को तुरंत उबाल लें।दूध तब खराब होता है, जब उस पर हानिकारक बैटीरिया जमने लगते हैं। ऐसे में दूध उबालने से सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं और दूध खट्टा नहीं होता।जब दूध उबल जाए तो उसे हल्का ठंडा करके ही फ्रिज में रखें।

फ्रिज में करें स्टोर
अगली किचन टिप है कि आपको दूध को सही तरह से फ्रिज में स्टोर करना है। दूध के पैकेट या बोतलें रेफ्रिजरेटर के दरवाजे में न रखें, क्योंकि दरवाजा खुलने पर वे बाहर के तापमान के संपर्क में आएंगे।इन्हें अपने फ्रिज के चिलर-ट्रे सेक्शन में रखें। फ्रिज का दवराजा खुलने पर भी यह कम्पार्टमेंट बंद रहता है, जिससे दूध खट्टा नहीं होगा।अगर आपने दूध को भगोने में रखा है, तो इसे फ्रिज के पीछे वाले हिस्से में रखें।

दूध को देर तक फ्रिज के बाहर न रखें
सभी लोग इस टिप पर जोर देते हैं कि हमें लंबे समय तक दूध को फ्रिज से बाहर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दूध जल्दी खरब हो जाता है और उसका स्वाद खट्टा हो जाता है।जब आपको दूध इस्तेमाल करना हो, तब ही उसे फ्रिज से निकालें और तुरंत वापस रख दें।अगर दूध देर तक बाहर के गर्म तापमान के संपर्क में आता है तो यह पीला पडऩे लगता है और वह जल्दी फट भी सकता है।

अतिरिक्त दूध को फ्रीजर में रखें
कनाडा के डेयरी फार्मर्स की वेबसाइट के अनुसार, दूध फ्रीजर में 6 सप्ताह तक सही रहता है। इस दौरान इसके स्वाद और पोषण मूल्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।अगर आपने ज्यादा मात्रा में दूध खरीदा है, जिसका जल्द उपभोग होने की संभावना नहीं है तो उसे फ्रीजर में रख दें। इन दूध के कंटेनरों को खोले बिना ही फ्रीजर में रखें।जानिए दूध के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top