Headline
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने ग्राम जसपुर के नागराजा देवता मंदिर के सामूहिक पूजन कार्यक्रम की रजत जयंती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर सबकी सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने ग्राम जसपुर के नागराजा देवता मंदिर के सामूहिक पूजन कार्यक्रम की रजत जयंती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर सबकी सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की

द्वारीखाल। ग्राम जसपुर में नागराजा मंदिर समिति के द्वारा हर तीन साल में नागराजा देवता का सामूहिक पूजन किया जाता है। इस वर्ष सामूहिक पूजन कार्यक्रम की रजत जयंती होने के कारण भक्तजनों में अधिक उत्साह था। देश के विभिन्न हिस्सों से ग्रामवासी पूजन में सम्मिलित हुए। कई लोग ऐसे थे जो पहली बार अपने गांव आए।

इस अवसर पर द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा आज  पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और पूजा अर्चना कर नागराजा देवता से सबकी सुख समृद्धि की कामना की।

आज ग्राम जसपुर पहुँचने पर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल मालाओं एवं पारंपरिक वाद्य यन्त्रों ढोल दमाऊ के साथ प्रमुख राणा का भव्य स्वागत किया। जसपुर नागराजा मन्दिर समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम के अन्तिम दिन आज क्षेत्रवासियों एवं प्रवासियों ने बढ चढकर प्रतिभाग किया।

अपने सम्बोधन में प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि आज मैं अपने क्षेत्रवासियों के साथ नागराजा देवता की पूजन की रजत जयंती में सम्मिलित हुआ हूं। हमें अपने देवी देवताओं को सदैव स्मरण करना चाहिए।  पूजा कार्यक्रमों से गावों में रौनक रहती है, सभी पुराने चिर परिचित मिल जाते हैं। मै मन्दिर समिति का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं, कि मंदिर समिति ने मुझे इस कार्यक्रम में आमन्त्रित किया। मैं नागदेवता से सभी की सुख समृृद्वि एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, आपका स्नेह इसी प्रकार बना रहे। धार्मिक आयोजनों से हमारे सनातन धर्म का प्रचार होगा। इस अवसर पर मंदिर समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन  किया गया।

इस कार्यक्रम में गांव की  दिशा धियांणियों को आमंत्रित किया गया था। मंदिर समिति द्वारा सभी बहन बेटियों को टीका पिठाई और अरसे का कलेउ ( भिटौली) दिया गया।

इस अवसर पर नागराजा समिति के अध्यक्ष त्रेतानन्द कुकरेती, प्रधान रूपचन्द्र जखमोला, , मण्डी समिति मुनि की रेती के अध्यक्ष प्रेमचन्द कुकरेती, जयप्रकाश कुकरेती, चन्द्रमोहन जखमोला, स्वयंबर दत्त कुकरेती, कुशालमणी जखमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुकरेती, कैलाशनन्द कुकरेती, अनीता जखमोला, रामचन्द्र कुकरेती, सीता देवी, राजमोहन नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, सुन्दरलाल जखमोला, संजीव जुयाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र सिल्सवाल, शोभन बिष्ट आदि बडी संख्या में प्रवासी, क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top