Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप खेल रही यूगांडा का टीम, अभय शर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी

पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप खेल रही यूगांडा का टीम, अभय शर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में पहली बार पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा की टीम भी भाग लेती दिखाई देगी. इस टूर्नामेंट के लिए टीम वेस्टइंडीज पहुंच गई है और यह टीम पू्र्व भारतीय खिलाड़ी की देखरेख में अपना वर्ल्ड कप मिशन आगे बढ़ाएगी. यूगांडा क्रिकेट असोसिएशन (UCA) ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही भारत के अभय शर्मा को टीम का चीफ कोच चुन लिया था. अभय भारतीय घरेलू क्रिकेट में करीब 16 सालों तक क्रिकेट खेले हैं. उन्होंने दिल्ली और रेलवे को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी सेवाएं दी हैं. 2003 में क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग का रुख किया और वह देश में कई राज्य क्रिकेट टीमों और BCCI की जूनियर टीमों को कोचिंग देने में जुट गए. अभय शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलकर अपने प्रथम श्रेणी और लिस्ट A करियर की शुरुआत की. बाद वह रेलवे के लिए भी कई साल तक खेले. वह विकेटकीपर बल्लेबाज थे, जिन्होंने 16 साल के अपने करियर में 89 फर्स्ट क्लास और 40 लिस्ट A मैच खेले।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 4105 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 20 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 188 रहा. इस फॉर्मेट में उन्होंने विकेट के पीछे 145 कैच लपके, जबकि 34 बल्लेबाजों का स्टंप से शिकार किया. लिस्ट A क्रिकेट उन्होंने 40 मैचों में 780 रन बनाए, जिसमें एकमात्र हाफ सेंचुरी उनके नाम है।

बता दें अभय शर्मा भारतीय कोचिंग में जानामाना नाम हैं, जो टीम इंडिया के मौजूदा चीफ कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ मिलकर भारत की अंडर 19 टीम को कोचिंग दे चुके हैं. वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की रणजी टीम, ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत, देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन और भारत B और रेलवे जैसी टीमों को कोचिंग दे चुके हैं. इसके अलावा वह भारतीय टीम और नेशनल क्रिकेट अकैडमी में भी कोचिंग दे चुके हैं. उनके अनुभव को देखते हुए युगांडा क्रिकेट असोसिएशन (UCA) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी को कोचिंग की जिम्मेदारी दी है, जो क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस देश का पहला असाइनमेंट है. वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा है।

बीते 5 सालों में इस टीम ने कमाल की क्रिकेट खेली है. इन दिनों 20 अफ्रीकी देश क्रिकेट खेल रहे हैं और यूगांडा ने इनमें सबसे ज्यादा जीत अपने नाम की है. बीते 5 सालों में उसने 91 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 69 में उसे जीत और सिर्फ 19 में हार मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top