Headline
उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण राज्य के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा : मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*
धामी कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय’*जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय’*जानिए ये खास खबर
21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया
21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया
मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखण्ड की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी : मुख्यमंत्री
मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखण्ड की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी : मुख्यमंत्री
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ*
*नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न*
*रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज*

गंदे रह जाते हैं कपड़ों के किनारे, तो ऐसे करें साफ

गंदे रह जाते हैं कपड़ों के किनारे, तो ऐसे करें साफ

कपड़े धोना किसी जंग से कम नहीं होता. जिद्दी मैल से इतनी तगड़ी टक्कर लेनी पड़ती है कि पसीने छूट जाते हैं. कपड़े चाहे हाथ से धोएं या वॉशिंग मशीन से, दोनों ही मोड में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इसके बाद भी कपड़ों के किनारे गंदे रह जाते हैं, जो बार-बार ब्रश रगडऩे के बाद भी साफ नहीं होते हैं. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप कपड़े के किनारों को भी चुटकियों में साफ कर पाएंगे।

बेहद काम की होती है फिटकरी
शेविंग के वक्त आपने लोगों को फिटकरी का इस्तेमाल करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन यही फिटकरी कपड़ों को साफ करने के लिए भी बेहद काम आती है. इसकी मदद से आप कपड़ों के उन किनारों पर लगी गंदगी को भी बेहद आसानी से साफ कर सकती हैं, जो किसी जिद्दी की तरह कपड़ों से चिपकी रहती है. इसके लिए आप सबसे पहने फिटकरी के पाउडर को पानी में घोल लीजिए. अब इस घोल को कपड़ों के किनारों पर लगा लीजिए और उन्हें ऐसे ही एक दिन के लिए छोड़ दीजिए. अगले दिन बहुत ही हल्के हाथ से कपड़े को धीरे-धीरे रगड़ लीजिए और बाद में उसे धो लीजिए. यह बात याद रखनी होगी कि कपड़े को जोर से नहीं रगडऩा है. ऐसा करने पर कपड़ों के फटने का डर रहता है।

कोलगेट भी आता है काफी काम
दांतों को चमकाने का दावा करने वाला कोलगेट इस काम आए या नहीं, लेकिन कपड़ों के किनारों को जरूर साफ कर सकता है. आप उंगली पर थोड़ा-सा कोलगेट ले लीजिए और उसे कपड़ों के किनारे धीरे-धीरे लगा लीजिए. इसके बाद कपड़े को करीब एक घंटे के लिए छोड़ दीजिए. जब कोलगेट पूरी तरह सूख जाए तो कपड़े को धोने की तैयारी शुरू कर दीजिए. इसके लिए गर्म पानी लेना होगा और थोड़ा-सा डिटर्जेंट पाउडर भी इस्तेमाल होगा. इन दोनों को डालने के बाद कपड़े को धीरे-धीरे हाथ से रगड़ लीजिए. इससे कपड़े के किनारे पर लगी गंदगी पूरी तरह साफ हो जाएगी और कपड़ा फटने का खतरा भी नहीं होगा।

नींबू-सोडा भी किसी से कम नहीं
फिटकरी और कोलगेट के अलावा आप नींबू-सोडा की मदद से भी कपड़ों के किनारों को चमका सकते हैं. सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा सा सोडा ले लीजिए. अब नींबू को दो हिस्सों में काट लीजिए. नींबू के कटे हुए हिस्से पर थोड़ा-सा सोडा लगा लीजिए और इसे कपड़ों के किनारों पर धीरे-धीरे रगड़ लीजिए. करीब 10-15 मिनट तक यह प्रैक्टिस करने के बाद कपड़े को थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए. कुछ देर बाद कपड़े को पानी से धोएंगे तो गंदगी एकदम साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top