Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

जया प्रदा की वेब सीरीज फातिमा का ट्रेलर जारी, बलात्कारियों का सफाया करती दिखीं अभिनेत्री

जया प्रदा की वेब सीरीज फातिमा का ट्रेलर जारी, बलात्कारियों का सफाया करती दिखीं अभिनेत्री

अभिनेत्री जया प्रदा की वेब सीरीज ‘फातिमा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जया प्रदा एक दृढ़ संकल्पित मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। सीरीज में वह फातिमा का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार का बदला लेती है। सीरीज की कहानी फातिमा और उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। बेटी के साथ हुए अन्याय का इंसाफ ना मिल पाने की वजह से वह गैरकानूनी रास्ता अपना लेती हैं। ‘फातिमा’ का निर्देशन संजीव राय ने किया है। सीरीज यूट्यूब पर 23 मई से प्रसारित होगी।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कुछ लडक़े स्कूल से आती हुई एक लडक़ी को छेड़ते हैं। वह उसका पीछा करते हैं। एक दिन वह लडक़ी बदहवास हालत में आती है, जिसके बाद उसकी मां फातिमा (जया प्रदा) उसे पुलिस स्टेशन ले जाती है। समाज में हो रही बदनामी और न्याय ना मिल पाने के कारण फातिमा खुद ही गुनहगारों को सजा देने का मन बना लेती हैं। वह एक-एक करके सभी का सफाया करने लगती हैं। बता दें कि फातिमा का सामना ‘भैयाजी’ नाम के एक नेता से है।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फातिमा के द्वारा गुनहगारों की हत्या के बाद वह बड़ी ही चतुराई से मामले की छानबीन कर रहे इंस्पेक्टर की पत्नी को फंसा देती हैं। ट्रेलर के अंत में फातिमा सलाखों के पीछे दिख रही हैं।

काफी लंबे समय के बाद अभिनेत्री जया प्रदा किसी परियोजना में मुख्य किरदार के रूप में वापसी कर रही हैं। बता दें कि यह जया प्रदा के करियर की पहली वेब सीरीज होगी। उनके साथ इसमें हितेन तेजवानी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top