Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए- अनुराग ठाकुर

मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए- अनुराग ठाकुर

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक रक्षा सौदों में दलाली खाने वाली कांग्रेस सेना पर ज्ञान ना हीं बाँटे तो बेहतर होगा। अच्छी सुविधाओं के लिए हमारे सैनिक तरसते रह गए और कांग्रेस दुश्मन देशों के एजेंडे पर भारतीय सेना को कमजोर करती रही। मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए हैं। कांग्रेस बताए कि वो चीन-पाकिस्तान की कठपुतली क्यों बनी रही?

अनुराग ठाकुर ने कहा”जिनके कंधों पर देश को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी थी उन्हें अपने विदेशी मेहमानों और फ़िल्म स्टारों के साथ देश के बाहर जाकर छुट्टियाँ मनाने से ही फ़ुर्सत नहीं थी।जिस परिवार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख कर देश के गौरव आईएनएस विराट युद्धपोत को अपनी छुट्टियाँ मनाने के लिए टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया देश उस परिवार को दोबारा सत्ता सौंपने का जोखिम कभी नहीं उठायेगा।पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने देश की सुरक्षा में तैनात युद्धपोत को अपने निजी उपयोग के लिए रिश्तेदारों के साथ 10 दिनों तक घूमने के लिए इस्तेमाल किया।राष्ट्रीय क्योंकि इस नेहरु-गांधी परिवार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कभी चिंता का विषय नहीं रहा इसलिए तब भी और अब भी इनकी गतिविधियाँ देश हित के प्रतिकूल ही रहीं”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं। तभी तो कभी कांग्रेस वाले पाकिस्तान की गोद में बैठे मिलते हैं तो कभी पाकिस्तान वाले कांग्रेस की गोद में बैठे मिलते हैं। पांचवें चरण के मतदान से खबर आ रही है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव हार रहे हैं लेकिन पाकिस्तान से उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। इनका यह नेक्सस इस बात का उत्तर देता है कि आखिर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। यह इस प्रश्न का भी उत्तर देता है कि आखिर कांग्रेस क्यों भारत से परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहती है। एक ओर ये लोग भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी। इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए। लेकिन मोदी जी ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। यही नहीं हमने नॉर्थ ईस्ट में लगभग 11 शांति समझौते किए हैं आज पूरे देश में नक्सली हथियार डाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top