Friday, May 3, 2024
Latest:
अपराधउत्तरकाशीउत्तराखंडस्वास्थ्य

पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा करीब डेड नाली भू-भाग पर अफीम की खेती को किया गया नष्ट…

*पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा करीब डेड नाली भू-भाग पर अफीम की खेती को किया गया नष्ट*

*4 भू-स्वामियों के विरुद्ध केस दर्ज।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी* के दिशा निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस नशे का जड़ से खात्मा करने के लिये लगातार सक्रिय है, नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा जनपद में जंग “उदयन” छेड़ रखी है, जिसके तहत पुलिस एक ओर नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नशे के आदि हो चुके युवकों की कांउसलिंग कर जीवन के मुख्यधारा से जोडने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुहिम उदयन के क्रम मे *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण में कल 21.04.2024 को पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती पर कार्रवाई की गयी है। *तहसीलदार बड़कोट श्री धनीराम डंगवाल, थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत एवं प्रभारी एसओजी उत्तरकाशी श्री प्रकाश राणा* के नेतृत्व में *पुरोला पुलिस, राजस्व विभाग व एस०ओ०जी० उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक सूचना पर पुरोला क्षेत्रान्तर्गत केवल गांव से करीब 1 कि०मी० पहले भोर बागी छानी स्थित भूमि में छापेमारी कर प्रतिबन्धित अफीम / पोस्त की खेती का विनिष्टीकरण किया गया।* इस दौरान पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा *करीब डेड नाली भू-भाग* पर उगाई/पैदा की गयी अफीम की खेती नष्ट कर अफीम की पैदावार करने वाले *4 भूस्वामियों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/18 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।* अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*एसपी उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया की जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती की लगातार सूचनायें मिल रही हैं, कल पुरोला में पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया है, अभी हमारे पास अवैध खेती की और भी सुचनाये हैं, जिसमें हमारी टीम चिह्नीकरण का काम कर रही है, अवैध नशे की गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।

*विवरण अभियुक्त गण-*
1- रणवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह
2- मनवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह
3- नारायण सिंह पुत्र सियाराम
4- शूरवीर सिंह पुत्र सियाराम निवासी गण-ग्राम केवल गांव थाना पुरोला, उत्तरकाशी।

*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत
2- उ0नि0 निखिल देव चौधरी, चौ०प्र० डामटा
3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार
4- हे0का0 अब्बल सिंह
5- हे0का0 प्रवीन परमार
6- हे0का0 मनमोहन सिंह
7- कानि0 जबर सिंह
8- कानि0 रणवीर सिंह
9- कानि0 पूरन तोमर
10- एस०ओ०जी० टीम

*राजस्व विभाग-*
1- श्री धनीराम डंगवाल (तहसीलदार बड़कोट)
2- राजस्व उपनिरीक्षक संगीता पंचौला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *