Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षो में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। हर भारतवासी का डंका पूरे विश्व में बजा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। आज सनातन संस्कृति का उत्थान हो रहा है। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। देश से दो विधान दो संविधान को खत्म कर कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत पहले से अधिक शक्तिशाली हुआ है। आज दुश्मन देश पाकिस्तान परमाणु बम लेकर कोने में दुबका हुआ है। विपक्ष के नेता पाकिस्तान के गुणगान करते हैं। विपक्ष के लोग पाकिस्तान पर कार्रवाई होने पर भारतीय सेना से सबूत मांगते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए हवाई अड्डे, बुनियादी ढांचो का विकास, वंदे भारत जैसी ट्रेनों, नए आईआईटी, आईआईएम का विकास हो रहा है। मोदी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्ज्वला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा केजरीवाल ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरा है। आज आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी आगे निकल गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर सारे स्कूलो के चारों ओर शराब के ठेके बना दिए हैं। पूरी दिल्ली सरकार शराब घोटाले में अंदर है। भ्रष्टाचार पर झाड़ू लगाने की बात करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने आम जनता की गाड़ी कमाई पर झाड़ू लगा दिया है। आम आदमी पार्टी ने देश को तोड़ने वाले लोगों को चुनाव में खड़ा किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज का भी स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी 25 मई को संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होने कहा भाजपा को विजय बनाकर विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज, विधायक दीप्ति महेश्वरी, सीखा राय, नरेश चौधरी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top