Headline
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक*
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”
मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की*
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की*

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी को जिताने आए हैं। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र ने हमेशा जनसंघ और भाजपा को आगे बढ़ाया है। अब तक 10 बार हमें इस क्षेत्र ने सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को भाजपा को वोट देकर दक्षिण दिल्ली से कमल खिलाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का चुनाव है। एक ओर प्रधानमंत्री जी पूरे देश को अपना परिवार मानकर सेवा कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्ष अपने परिवार को प्रथम मानकर चुनाव के मैदान में हैं। विपक्ष निजी हितों के लिए राष्ट्रीय हित को पीछे छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते करते विपक्षी दलों के नेता देश का विरोध करने लगते हैं। विदेश में जाकर भारत की बुराई और पाकिस्तान की तारीफ करते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते दस वर्षों में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। आज भारत बुलंदियों को छूते हुए नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक नए मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर हमारा देश उभरा है। पिछले 10 वर्षों में 55000 किलोमीटर नेशनल हाईवे, 7 नए आईआईटी, 15 नए एम्स, 7 आईआईएम, 390 विश्व विद्यालय एवं 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। विश्व स्तरीय परियोजनाएं भारत की पहचान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में हुए विकास कार्य महज ट्रेलर हैं, आने वाले वर्षों में और अधिक काम होने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार ने दिल्ली को आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से वंचित रखा है। बीते 10 वर्षो में हुए अनेक निर्णयों से प्रधानमंत्री ने यह सिद्ध कर दिया है भाजपा जो कहती है वो करती है। दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा ईस्टर्न और वेस्टर्न परफेरियल रोड, प्रगति मैदान टनल, इको पार्क, कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, भारत मंडपम, द्वारका इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में 60 हज़ार करोड़ से हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, तीसरी रिंग रोड परियोजना और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के हृदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो रहा है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जाएगी। यह देश की आधी आबादी का पूरा कानून है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्रवाई दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। भ्रष्टाचार पर झाड़ू लगाने की बात करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने आम जनता की गाढ़ी कमाई पर झाड़ू लगा दिया है। आप पार्टी दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर सत्ता में आई पर इन्होंने पूरी दिल्ली को शराब का अड्डा बना दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बेल पर जेल से बाहर आए हैं। मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर प्रहार करती है तो विपक्ष ने भ्रष्टाचार करने के लिए ठगबंधन बनाया है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे इनका ठगबंधन साफ नजर आता है। उन्होंने कहा विपक्ष दल जनता में भ्रम फैला कर दिल्ली की शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यह ठगबंधन मोदी विरोध में इतने आगे निकल गया है कि टुकड़े टुकड़े गैंग का साथ देने लगे हैं। इन लोगों के घोषणापत्र में जिन्ना की सोच की छाप दिखती है। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, रमनेश, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top