Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण घटी हिन्दू आबादी- मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण घटी हिन्दू आबादी- मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस और सपा आरक्षण के नाम पर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं- मुख्यमंत्री धामी

जो लाभ भारत के संविधान ने एससी-एसटी, ओबीसी को दिया उसे छीनकर विपक्षी वर्ग विशेष को देना चाहते हैं- मुख्यमंत्री धामी

श्रावस्ती/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इकौना, श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रावस्ती की पावन धरा को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा श्रावस्ती क्षेत्र भाजपा की विचारधारा का बड़ा गढ़ है। अटल बिहारी वाजपेई जी की श्रावस्ती कर्म भूमि रही है। उन्होंने कहा देश के विकास में नौजवानों का अहम योगदान होता है। नौजवान इतिहास बनाने का काम करते हैं। जो नौजवान ठान लेते है, वो करते हैं। उन्होंने नौजवानों से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लेने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं मुख्यमंत्री योगी द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी ने डबल इंजन की रफ्तार से तेज़ी से उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा ये केवल सांसद चुनने का चुनाव नहीं अपितु विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने कहा बीते दस वर्षो में भारत की दिशा और दशा बदली है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है वो हर हाल में करती है और यही मोदी जी की गारंटी है। मोदी ने 140 करोड़ भारतीय को अपना परिवार मानकर काम किया है। गरीब परिवारों को आगे बढ़ाने का काम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत में बदलने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा बड़े पैमाने में हो रहे लैंड जिहाद को रोका गया है। हजारों एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा हाल ही में आए एक जनसंख्या आंकलन में 1950 से अब तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी को घटती संख्या को दर्शाया गया है। अब तक कुल 14% घटी है। उन्होंने कहा हर एक भारतवासी का ये प्रश्न है कि ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा इसका कारण देश में सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण हुआ है। एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओ की आबादी घटती रही क्योंकि इन्होंने हमेशा सनातन को नीचा दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल्द ही पूरे देश में समान नागरिक सहित लागू होगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में एक समय ऐसा था जब सपा, बसपा के संरक्षण में माफिया, गुंडों का राज हुआ करता था। उन्होंने कहा एक ओर राष्ट्र का मान बढ़ाने के लिए पूरे मनोयोग से भारत की संस्कृति और विरासत को संवारने वाली भाजपा है, प्रधानमंत्री मोदी हैं। तो दूसरी ओर परिवार को प्रथम मानने वाली तुष्टिकरण करने वाले कांग्रेस और सपा पार्टी का गठबंधन है। कांग्रेस और सपा के शहजादे आरक्षण के नाम पर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में मुस्लिमों को ओबीसी का आरक्षण दे दिया है। जो लाभ भारत के संविधान ने एससी एसटी ओबीसी को दिया ये लोग उसे छीनकर वर्ग विशेष को देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता के लोभ में सपा कांग्रेस ने प्रभु श्री राम के अपमान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होने सनातन को बीमारी बताते हुए रामचरितमानस को जलाने की बात कही है। इन्हें भगवान श्री राम काल्पनिक नज़र आते हैं। उन्होंने कहा परिवारवादी पार्टियां अपने अस्तित्व को बचाने, भ्रष्टाचार छुपाने और तुष्टिकरण बढ़ाने के लिए चुनाव में खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने जनता से संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा को विजय बनाकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, हरिओम तिवारी, संदीप वर्मा, अमरजीत मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top