Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

धरती ही हमारा खरा सोना – स्वामी चिदानंद सरस्वती। परशुराम जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय देवभूमि बाह्मण जन सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम चौक एवं सनातन धर्म मन्दिर देहरादून में आज परशुराम जी की प्रतिमा का स्वामी चिदानंद मुनि ने लोकार्पण किया।  

देहरादून। भारतीय देवभूमि बाह्मण जन सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम चौक एवं सनातन धर्म मन्दिर, देहरादून में आज परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया।  परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि परशुराम जी भगवान विष्णु के आवेशावतार के रूप में उनका छठा अवतार हैं। महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्ट यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से परशुराम जी का जन्म हुआ। उन्होंने धरती पर फैले अन्याय व अत्याचार के अंत और मानवता की रक्षा हेतु अपना परसा उठाया।

ऋषि की संतान होते हुये भी परशुराम जी ने अधर्म से लड़ने के लिये 21 बार अपना शस्त्र परसा उठाया और अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़े। स्वामी जी ने कहा कि आज हमें पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण को समाप्त करने के लिये एक ऐसे परसे रूपी शस्त्र की जरूरत है जो मानवता के सामने खड़ी प्लास्टिक प्रदूषण रूपी इस विकाराल समस्या का समाधान हमें दे सके। हमें एक ऐसे परसे की जरूरत है जो वर्तमान समय में व्याप्त वैचारिक प्रदूषण, वायु प्रदूषण व वाणी प्रदूषण को समाप्त कर सके।

स्वामी जी आज अक्षय तृतीया के अवसर संदेश दिया कि धरती ही सोना है, हमारे जल स्रोत हमारा सोना है इसलिये पौधों का रोपण कर धरती रूपी खरा सोना को बचाएं। हमारे शास्त्रों में उल्लेख किया गया है कि अक्षय तृतीया पर किये गये संकल्प अक्षय होते हैं। अक्षय-अर्थात् जिसका कभी क्षय न हो, जिसका कभी अंत न हो, जिसे कभी समाप्त नहीं किया जा सकता, जो शाश्वत है, समृद्ध है, अनवरत चलता है और जो सदैव फलता-फूलता है इसलिये आइए संकल्प लें कि हमारी धरती ही हमारा सोना है धरती ही खरा सोना है। धरती नहीं होगी तो न हम होंगे न हमारी भावी पीढ़ियाँ होगी। धरती, अक्षय होगी तो जीवन सुरक्षित होगा। अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिये अपने जीवन की ऊर्जा को पर्यावरण संरक्षण में लगाना होगा इसलिये आईये पौधों का रोपण व संरक्षण करें ताकि धरती, वायु, जल और मिट्टी शुद्ध व प्रदूषण मुक्त हो। पर्यावरण सरंक्षण से जुड़ें और अपने जीवन को बदलने के लिए प्रकृति द्वारा प्रदत्त शक्ति का अनुभव करें।

इस अवसर पर अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top