Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

सेना के बैंड के साथ केदारनाथ धाम पहुंची पंचमुखी डोली 

सेना के बैंड के साथ केदारनाथ धाम पहुंची पंचमुखी डोली 

बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु 

केदारनाथ धाम। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज शाम सेना के बैंड की भक्तिमय जय घोष के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी है। केदारनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य निवास पोस्ती, वीरेंद्र असवाल, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार,दिनेश उनियाल ने पंचमुखी डोली के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संस्कृति एवं कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट भी श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी है।

आज बृहस्पतिवार 9 मई को ही भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली प्रात: 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई थी। बीते 6 मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु पहुंची तथा मंगलबार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी 8 मई देर शाम को पंचमुखी डोली गौरामाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची थी। उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे खुल रहे है। इसी संदर्भ में आज बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्था मंदिर दर्शन व्यवस्था हेतु निर्देश दिये।

वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिंचोली, लिंचोली, तथा केदारनाथ बेस केंप में जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ पहुंचे है अभी तक पांच हजार लगभग श्रद्दालु केदारनाथ धाम पहुंच गये है।

पंचमुखी डोली के गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने के समय केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, संजय तिवारी,भरत कुलदीप धर्म्वाण, आलोक बजवाल,संजय कुकरेती मंदिरकर्मी विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top