Headline
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान*  *अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के निर्देश*  *ग्रामीणों ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बताई समस्या*
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान* *अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के निर्देश* *ग्रामीणों ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बताई समस्या*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: मुख्यमंत्री धामी*
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: मुख्यमंत्री धामी*
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं*
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित*
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं*  *जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं* *जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

मुख्य सचिव ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के दिए निर्देश

होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिकों के विरूद्ध भी होगी कारवाई 

देहरादून। चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रदेश की मुख्य सचिव को आगे आना पड़ा। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन व श्रीनगर में अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान आज से देहरादून में भी चलाया जाएगा। सचिवालय में पुलिस महानिदेशक, कमिश्नर गढ़वाल, डीएम देहरादून, टिहरी व पौड़ी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी व पौड़ी के साथ ट्रैफिक मेनेजमेंट पर बैठक लेते हुए सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने यातायात सुधार के लिए जिलाधिकारियों को दीर्घ अवधि के प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने तथा लघु अवधि के सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं।

ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े वाहनों की अवैध पार्किग की समस्या व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में राफटिंग स्थलों व कैम्पिंग के पास ही पर्यटकों के वाहनों हेतु पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी भूमि में भी पार्किंग की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर वाहन खड़े करने की प्रवृति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही किया जाना चाहिए तथा इसके खिलाफ सख्त व त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ ही ऐसे होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी जो अपने कर्मचारियों व ग्राहकों हेतु उपयुक्त पार्किंग की व्यवस्था नही कर रहे हैं तथा सड़कों पर अवैध पार्किंग को बढ़ावा दे रहे हैं।

सीएस ने सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए श्रीमती राधा रतूड़ी ने नीलकण्ठ सहित विभिन्न संकरी सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत यातायात प्रबन्धन को यात्रा से पहले ही दुरूस्त करना अति आवश्यक हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा रूट्स के वैकल्पिक मार्गो के प्रस्तावों पर भी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top