Headline
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुई गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को लेकर एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए है। एसएसपी ने साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटर सेल को अलर्ट करते हुए वायरल वीडियो की जांच करने का आदेश दिया है साथ ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भी आदेश दिया है।

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले समाज को भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री की एक वीडियो वायरल की जा रही है जिसका उद्देश्य मात्र समाज में असमंजस पैदा करना है।

बताया जा रहा है कि शाह की वायरल वीडियो Urban pahadi नाम के सोशल मीडिया हैंडल से वायरल की जा रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने जनपद के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और साइबर सेल की टीम को अलर्ट किया है और उस सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।

इतना ही नही यह वीडियो देहरादून के अलावा देश के कई हिस्सों में प्रसारित हो रही है। कोतवाली नगर पर दी गई तहरीर के आधार पर इस सोशल मीडिया अकाउंट (Urban pahadi) संचालक के खिलाफ अपराध संख्या 221/24 धारा 66 सी/ 66 डी आईटी एक्ट तथा 153 ए/ 171 एफ/469/ 505/ 505(2) भादवी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी साइबर सेल देहरादून निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि दोषी पाए गए लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top