Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

उत्तराखंड में मौजूद हैं भगवान राम से जुड़े अनेक प्रतीक चिन्ह

उत्तराखंड में मौजूद हैं भगवान राम से जुड़े अनेक प्रतीक चिन्ह

पौड़ी। सनातन धर्म के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। यह क्षण सभी रामभक्तों के लिए महत्त्वपूर्ण एवं गौरव के क्षण हैं।

जबसे मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ रामभक्तों में उत्साह का वातावरण बनने लग गया था, और जबसे मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ एवं प्राण प्रतिष्ठा को तिथि निश्चित हुई तब से तो पूरा देश रामभक्ति में सरोबार हो गया। जहां भी नजर जाती है भगवा रंग ही नजर आता है।

उत्तराखंड से भी भगवान श्रीराम का गहरा संबंध रहा है, देवप्रयाग  रघुनाथ मंदिर भगवान विष्णु के 108 मंदिरों में से एक है, रावन वध के बाद श्रीरामचंद्र जी ने तप किया था, संगम के निकट शिलाखण्डों पर भगवान के चरण चिन्ह आज भी मौजूद हैं।

मान्यता है कि दूधातोली की पहाड़ियों से निकलने वाली रामगंगा भगवान राम के बाण से उत्पन्न हुई है। कहा जाता है कि वनवास के समय सीता जी को प्यास लगी थी जब कहीं पीने का पानी नहीं मिला तो रामचंद्र जी ने वाण मारा, भगवान राम के बाण से निकलने वाली रामगंगा नदी को रामनाली के नाम से भी जाना जाता है। रामगंगा 500 किमी का सफर तय करके कन्नौज में गंगाजी में मिल जाती है।

पौड़ी के दूधातोली क्षेत्र के जंगलों में भगवान श्रीराम की बड़ी बहन शांता के पति श्रृंगी ऋषि का मंदिर है,श्रृंगी ऋषि ने यहां कई वर्षों तक तप किया था। घुलेख गांव एवं तिरपाली सैण सहित पूरे राठ क्षेत्र में श्रृंगी ऋषि की पूजा की जाती है।

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में प्राचीन श्रीरामेश्वर मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, भरत मंदिर एवं शत्रुघ्न मंदिर हैं। लक्ष्मण झूला विश्व प्रसिद्ध है, शिवानंद झूला लक्ष्मण झूला से लंबाई में बड़ा होने के कारण लोगों ने इस झूलापुल को राम झूला के नाम से पुकारा,इसी क्षेत्र में एक पुल और बना जिसे जानकी सेतु नाम दिया गया।

लगभग 100 साल पहले बने लक्ष्मण झूला को 2020 में आवागमन के लिए बंद कर दिया गया,अब लक्ष्मण झूला के बगल में बजरंग सेतु के नाम से नया पुल बन रहा है पुराना झूला पुल धरोहर के रूप में ज्यों का त्यों रहेगा।

लक्ष्मण झूला पुल के बंद होने के कारण दो साल पहले रामझूला पर भी दोपहिया वाहन बंद कर दिए गए है,जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटक  दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top