Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई जनसभाओं में दिखी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता की झलक

पहले तेलंगाना,कल उत्तरप्रदेश, आज पश्चिम बंगाल के बाद बुधवार को दिल्ली और बृहस्पतिवार को झारखंड में कार्यक्रम

प्रदेश के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री को पार्टी ने पहली बार बनाया देश के लिए स्टार प्रचारक

उत्तराखंड में सवा माह में की 90 जनसभाएं, रोड शो, नारी शक्ति बंदन और मिलन कार्यक्रम

केंद्रीय नेतृत्व के पसंदीदा युवा नेताओं की सूची में शिखर पर हैं सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को भाजपा इस लोक सभा चुनाव में उत्तर से लेकर दक्षिण, पूरब से लेकर पश्चिम तक भुना रही है। राज्य में सवा माह में 90 जनसभाएं, रोड शो, नारी शक्ति बंदन ,कार्यकर्ता मिलन और प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद अब मुख्यमंत्री धामी देश के बड़े राज्यों में ताबड़तोड़ रैली में जुट गए हैं। अगले एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल, दिल्ली ,यूपी झारखंड जैसे बड़े राज्यों में चुनावी रैली करेंगे। जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री की देशभर में हुई आधा दर्जन चुनावी रैलियों में उमड़ी भारी भीड़ से लोकप्रियता की झलक दिख चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम उम्र और कम समय में बड़े और कड़े फैसलों से देशभर में खासी लोकप्रियता हासिल की है। खासकर देश में सबसे कठोर नकलरोधी कानून लागू करने, आजाद भारत के इतिहास में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) जैसे कानून पर निर्णय लेना, लैंड जिहाद, दंगारोधी कानून आदि फैसलों से मुख्यमंत्री धामी देश में नजीर पेश कर चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को देशभर के लिए स्टार प्रचारक बनाकर उनकी लोकप्रियता को भुनाने का निर्णय लिया है। राज्य में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करने के बाद मुख्यमंत्री धामी अब देशभर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों के प्रचार में जुट गए हैं। इसकी शुरुआत दक्षिण भारत के तेलांगना के निजामाबाद, वारंगल, हैदरबाद से कर चुके हैं।

वहां मुख्यमंत्री धामी की रैलियों में उमड़ी भीड़ ने उनकी राष्ट्रीय लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की नामांकन रैली और रोड शो के अलावा लखनऊ में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने देश के बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरेली में पार्टी प्रत्याशी श्री छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए सम्मेलन में प्रतिभाग कर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि से देश को जाने वाले संकल्प से सिद्धि तक के संदेश से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से ही भारत विश्वगुरु बनेगा। इधर, मुख्यमंत्री धामी, मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के नामांकन रैली में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा बुधवार को दिल्ली में कई चुनावी रैलियों में प्रतिभाग करेंगे तथा उत्तराखंडी प्रवासियों के कार्यक्रम में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

बृहस्पतिवार को झारखंड के रांची में पार्टी प्रत्याशियों श्री संजय सेठ एवं श्री समीर ओरेण के समर्थन में जनसभा एवं नामांकन में प्रचार करेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी अपने काम और सरकार में लिए गए बड़े फैसलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के युवा पसंदीदा नेताओं की सूची में भी शिखर पर हैं। ऐसे में भाजपा ने उनको देश के बड़े राज्यों में प्रचार की कमान सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top