Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं

दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने देशवासियों को पंचायतीराज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा के प्रत्याशी को विजयी दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में भाजपा नेतृत्व वाले सरकार में देश व राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है। देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। हम सबको मिलकर केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना है।

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने देशवासियों को पंचायतीराज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में साजा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर कोविड में गरीबों तक अन्न और उनकी सहायता के लिए वैक्सीन पहुंचने का कार्य किया। केंद्र सरकार ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र के 3,39,471 घरों में से 1,93,321 घरों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नए जल कनेक्शन प्रदान किये। पीएम किसान योजना के अंतर्गत 2,90,076 किसानों को विभिन्न किस्तों के माध्यम से 176.11 करोड रुपए का भुगतान किया गया। केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य में आर्थिक समृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी और समाज कल्याण की दिशा में जहां अनेक कार्य किए हैं वहीं राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों साहू, कुर्मी, सतनामी आदि तमाम समाजों के लोगों को साथ लेकर उनके लिए सामाजिक भवनों का निर्माण करवाया।

उन्होंने उत्तराखंड में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमने पंचायतों को सशक्त करने के लिए विधानसभा सदन में भारत के संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित समस्त 29 विषयों को पंचायती राज संस्थाओं को सौंपने का संकल्प लिया है। हम सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण एवं स्थानीय चुनौतियों के यथोचित समाधान के लिए वर्णित 29 विषयों की निधियों, कार्मिकों एवं कार्यों (Funds, Functions and Functionaries) के आधार पर पंचायतों को हस्तांतरित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां एक ओर देश में विकास की गंगा बह रही है वहीं हमें आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को एक झटके में हटा दिया गया। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के साथ साथ आज विश्व में सनातन धर्म की पताका फहरा रही है। इसलिए मेरा प्रभु राम के ननिहाल और माता कौशल्या के माईके की इस भूमि की के लोगों से अनुरोध है कि कि वह देश को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए केंद्र में पुनः मोदी सरकार को सत्तारुढ़ करने के लिए भाजपा को वोट दें।

इस मौके पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, साजा विधायक, ईश्वर साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, अवधेश चंदेल, संबलाराम, नथमल कोठारी, प्रीतपाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top