Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

मकर संक्रांति और गेंद मेला

मकर संक्रांति और गेंद मेला

सूर्य भगवान के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहते हैं। मकर राशि सूर्य पुत्र शनि की राशि अथवा शनि का घर है,इस दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव से मिलने शनि के घर मकर राशि में जाते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

मकर संक्रांति पर्व के दिन लोग व्यासघाट, देवप्रयाग, हरिद्वार स्नान करने जाते हैं,जो लोग तीर्थ में स्नान करने नहीं जा सकते वे लोग घर ही पानी में काले तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं,इस दिन सूर्य पूजा और स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं।

इस पर्व को मनाने का वैज्ञानिक तथ्य भी हैं इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं,जिससे में मौसम परिवर्तन होने लगता है। शरद ऋतु का समापन और वसंत ऋतु का आगमन होने लगता है।

गंगासलाण लंगूर, उदयपुर, अजमीर, उदयपुर, ढांगू डबरालस्यू,मनियारस्यूं में मकर संक्रांति अलग तरीके से मनाया जाता है, डाडामंडी, थलनदी,कटघर, देवीखेत, सांगुड़ा के अलावा पुल्यासू, कलसी आदि कई जगह गेंद मेले का आयोजन होता है।

गेंद का खेल दो पट्टियों के बीच खेला जाता है, उदयपुर ढांगू, उदयपुर अजमीर, मनियारस्यूं लंगूर। थलनदी, डाडामंडी,कटघर और सांगुड़ा पुराने गेंद मेलों में से हैं।

गिंदी कौथिग में गेंद का खेल एक अनोखा खेल है, इसमें दोनों टीमों में खिलाड़ियों की कोई निर्धारित संख्या नहीं है। खेल शुरू होने से पहले गेंद को दोनों टीमों के बीच में रखा जाता है उसके बाद छीना झपटी और गुत्थम गुत्था शुरू हो जाती है। दोनों टीमों के खिलाड़ी गेंद पर मधुमक्खियों की तरह चिपक जाते हैं,कई लोग चोटिल और कई बेहोश हो जाते हैं,इस खेल में जान भी जा सकती है।

को लोग चोटिल या बेहोश हो जाते हैं उन्हें बाहर निकल दिया जाता है,होश में आने पर वे दुबारा खेलने लगते हैं। जो टीम गेंद को अपनी सीमा में ले जाती है वह विजेता घोषित की जाती है,यह शक्ति परीक्षण का खेल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top